ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छावनी वार्ड के निवासियों का पट्टे का सपना जल्द होगा पूरा, मुख्यमंत्री की घोषणा पर तेजी से हो रहा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छावनी वार्ड के निवासियों का पट्टे का सपना जल्द होगा पूरा, मुख्यमंत्री की घोषणा पर तेजी से हो रहा काम

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE
  • कलेक्टर ने संचालक उद्योग को अवगत कराया एवं पत्र भी लिखा
  • जल्द मिलेगी उद्योग विभाग से अनापत्ति, अनापत्ति मिलते ही पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

दुर्ग। बीते गुरुवार को अपने भिलाई दौरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छावनी में आयोजित कार्यक्रम में छावनी निवासियों को राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टे देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तुरंत पश्चात इसके क्रियान्वयन पर तेजी से कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

घोषणा अनुरूप लोगों को शीघ्रताशीघ्र पट्टे मिल सके, इसके लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छावनी एरिया की जमीन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के स्वामित्व में हैं। नवीन पट्टे प्रदान किये जाने के लिए उद्योग विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। इसके लिए संचालक उद्योग को पत्र लिखा गया है और उन्हें अवगत भी कराया गया है। उद्योग विभाग इस संबंध में तेजी से कार्रवाई कर रहा है। अति शीघ्र हितग्राहियों को जमीन का पट्टा मिल पाएगा।

उल्लेखनीय है कि छावनी क्षेत्र में पट्टों की संख्या 1067 है। इनमे वार्ड क्रमांक 28 में छावनी बस्ती में 240 पट्टे, इसी वार्ड में एसीसी चौक से राजीव नगर तक 140 पट्टे, इसी वार्ड में शंकर नगर छावनी में 461 पट्टे तथा छावनी चौक में 226 पट्टे शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जब 18 नवंबर गुरुवार को छावनी क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर आये तो उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह बिरगांव में औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को पट्टे दिये गये, उसी तरह का पट्टा वितरण छावनी क्षेत्र में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा से छावनी क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। छावनी क्षेत्र के लोगों का सपना जल्द पूरा हो सके, इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से निपटाने में प्रशासन लगा हुआ है और कलेक्टर इसकी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी और लोगों का बरसों का सपना एक क्षण में पूरा हो जाएगा।

ASI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: होटल सुविधा में मिली लाइन अटैच हुए एएसआई की फंदे पर झुलती लाश…
बंद दुकान को बिजली विभाग ने थमाया 46 हजार का बिजली बिल, धमधा ओवरब्रिज में हो रही घटनाओं को लेकर जनदर्शन में पहुंचा प्रकरण
Big news : कर्ज के दबाव में पूरा परिवार खत्म, शख्स ने मजार के पास जाकर खाया जहर, पति-पत्नी व तीन बच्चों की मौत
प्रधानमंत्री आवास के लिए भिलाई निगम में निकाली गई लॉटरी, 229 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर शहर में अभूतपूर्व उल्लास व उमंग, मंदिरों में हुआ प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी
Next Article अब साधु-संतों ने किया आंदोलन का ऐलान, किसानों की तरह डाल सकते हैं सड़कों पर डेरा अब साधु-संतों ने किया आंदोलन का ऐलान, किसानों की तरह डाल सकते हैं सड़कों पर डेरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?