ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में भी 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज से नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, 9 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी
October 26, 2026
जागृति’ के दिव्य प्रकाश एवं एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ निरंकारी सन्त समागम
October 26, 2026
shreekanchanpath 14 # 26 October 2026
October 26, 2026
Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी
October 26, 2026
महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में भी 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज से नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज

By @dmin Published July 15, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को 15 जुलाई से नि:शुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर पर प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इसके लिए सभी पात्र व्यक्ति 14 जुलाई से कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

कोरोना टीकाकरण के राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में 18 वर्ष से अधिक के सभी पात्र लोगों को नि:शुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों का उन्मुखीकरण के साथ माइक्रोप्लानिंग कर टीकाकरण करने कहा गया है। प्रदेश के सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को पहली और दूसरी खुराक की ही तरह प्रिकॉशन/बूस्टर डोज भी नि:शुल्क लगाया जाएगा। भोसकर ने बताया कि इसके लिए प्रदेश में अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलेगा। पहले और दूसरे डोज के रूप में जो टीका लगाया गया है, प्रिकॉशन/बूस्टर डोज के रूप में भी वही टीका लगाया जाएगा।

राज्य में वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही प्रिकॉशन/बूस्टर डोज नि:शुल्क लगाया जा रहा था। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत अब प्रदेश के करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश में अब तक आठ लाख 52 हजार 381 लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज दी जा चुकी है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, 9 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी

जागृति’ के दिव्य प्रकाश एवं एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ निरंकारी सन्त समागम

Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी

महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बड़ा हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत

@dmin July 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुजुर्गों का ख्याल रख रही है छत्तीसगढ़ सरकार, इस योजना से हो रहा नि:शुल्क उपचार
Next Article कोई भी पात्र वन अधिकार पत्र से वंचित न रहे: श्रीमती शम्मी आबिदी छत्तीसगढ़ में अब तक 363.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?