ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान की फसल बचाने की चाहत ने ली युवक और भालू की जान, फेंसिंग तार के एक छोर पर भालू तो दूसरे छोर से चिपका था युवक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterCrimeNews

किसान की फसल बचाने की चाहत ने ली युवक और भालू की जान, फेंसिंग तार के एक छोर पर भालू तो दूसरे छोर से चिपका था युवक

By @dmin
Published: September 28, 2022
Share
किसान की फसल बचाने की चाहत ने ली युवक और भालू की जान, फेंसिंग तार के एक छोर पर भालू तो दूसरे छोर से चिपका था युवक
किसान की फसल बचाने की चाहत ने ली युवक और भालू की जान, फेंसिंग तार के एक छोर पर भालू तो दूसरे छोर से चिपका था युवक
SHARE

कांकेर. मक्का की फसल बचाने की चाहत में एक किसान ने ऐसी लापरवाही कर दी जिससे एक युवक और भालू की मौत हो गई। दरअसल किसान खेत के बाड़े के फेसिंग तार में बिजली का करंट लगा दिया था। जिसकी चपेट में आकर युवक और भालू की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हानखार की है। मौत की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक का शव पीएम को भेज आरोपी किसान के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

लगा रखा था करंट
ग्राम कुम्हानखार में मक्का कीखेती करने वाले आरोपी किसान संदीप शोरी ने बताया कि उसने तीन एकड़ में मक्का की फसल लगाया है। फसल की रखवाली वह दिन में करता है। रात में फसल की सुरक्षा के लिए फेंसिंग तार कांटा लगाने के बाद भी भालू फसल को नुकसान पहुंचा देता था। रात में भालू को भगाने वह पहरा भी देता था लेकिन भालू फसल को तहस नहस देता था। परेशान होकर वह भालू को सबक सिखाने के लिए रात 8 बजे के बाद खेत के उपर से गुजरे हाईटेेंशन बिजली तार से हुक लगाकर करंट फेंसिंग तार में लगा देता था। सुबह 5 बजे जाकर निकाल देता था। ताकि किसान या अन्य व्यक्ति चपेट में न आए। पिछले कुछ दिनों से ऐसा कर भालू से फसल को बचा रहा था।

खेत के दूसरे छोर पर मरा हुआ था लड़का
मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे एक भालू जोर-जोर से चिल्लाने लगा तभी वह मौके पर पहुंचा और करंट सप्लाई बंद कर भालू को खींचकर दूर ले गया। तभी गांव के अन्य लोग वहां पर पहुंच गए। जिन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी।
ग्राम सरपंच सोहेन्द्र कुंजाम ने बताया कि मंगलवार को सुबह उसे सूचना मिली कि करंट की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई है। सूचना मिलते वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि करंट के चपेट में आने से एक भालू मरा है। उस समय खेत के दूसरे छोर से बदबू आ रही थी तो उन लोगों ने सोचा कि हो सकता है कि कोई और जानवर करंट की चपेट में आया होगा। उस तरफ से बदबू आ रही थी।

घरवालों ने सोचा दोस्त के घर गया होगा
गांव के लोग जब खेत की दूसरे छोर में पहुंचे तो देखा कि गांव का युवक मूलचंद मंडावी उम्र 22 वर्ष पिता नथलू राम का गर्दन तार के करंट में चिपका था, जिसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम सरपंच ने बताया कि युवक की मौत होने की जानकारी उनको नहीं थी वे लोग सिर्फ जंगली जानवर की मौत का अनुमान लगा रहे थे।

मृतक मूलचंद मंडावी का बड़ा भाई अर्जुन मंडावी ने बताया कि रविवार को रात में गांव में रामधुनी सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। देखने के लिए वह रात में 9 बजे खाना खाकर चला गया था। रात में वापस नहीं आया तो सोचा कि किसी दोस्त के घर में सो गया होगा। दूसरे दिन सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो मोबाइल पर फोन करने पर घंटी तो जा रहा थी लेकिन फोन नहीं उठा रहा था। गांव में उसकी तलाश कर रहा था। शाम तक मोबाइल पर घंटी बज रही थी। मंगलवार को सूचना पुलिस को देने वाला ही था तभी भालू के करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली। दूसरे छोर से दुर्गंध आने पर वहां गया तो देखा कि उसका भाई मृत पड़ा था। घर से महज 200 मीटर दूर करंट से मौत हो गई थी।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दहेज प्रथा के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा समाज की विसंगति जल्द की जाएगी दूर
जांजगीर-चांपा के राइसमिल में गड़बड़ी, खाद्य विभाग की रेड में 7 करोड़ का धान जब्त
छत्तीसगढ़ में नकली नोट का रैकेट : एक नोट के बदले पांच गुना नकली नोट… पुलिस की गिरफ्त में मास्टर माइंड
चाकलेट खिलाने के बहाने बच्ची से छेड़छाड़, सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, आईईडी विस्फोट की घटना में भी रहे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार से बच्चा चोरी कर MP भागने की थी तैयारी, मोहल्ले वालों की सतर्कता से पकड़ में आया बच्चा चोर गिरोह
Next Article प्राचीन मार्शल आर्ट एक सुंदर अभ्यास है: काजल अग्रवाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?