ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांजगीर-चांपा के राइसमिल में गड़बड़ी, खाद्य विभाग की रेड में 7 करोड़ का धान जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

जांजगीर-चांपा के राइसमिल में गड़बड़ी, खाद्य विभाग की रेड में 7 करोड़ का धान जब्त

By Mohan Rao Published January 16, 2026
Share
जांजगीर चांपा में 7 करोड़ का धान जब्त
SHARE

जांजगीर चांपा। धान खरीदी के बीच राइस मिलों में कस्टम मिलिंग को लेकर लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही है। इसी कड़ी में  जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नेगुडीह स्थित श्री हरि राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान धान की रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। मिल से 56 हजार 417 बोरी धान, जिसका कुल वजन 22 हजार 566 क्विंटल है और जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सारा धान विभाग ने जब्त कर लिया है।

दरअसल यह कार्रवाई कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन पर की गई है। जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। छापामारी के समय राइस मिल के प्रोपराइटर झामलाल साहू भी मौके पर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मिल के रिकॉर्ड रखने के तरीके में गंभीर गड़बड़ियां और मिल के संचालन में अनियमितताएं पाई गईं। जांच के बाद, मिलर से कुल 56 हजार 417 बोरी धान जब्त किया गया, जिसका वजन 22,566.80 क्विंटल था और जिसकी अनुमानित कीमत 7 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार, जिले भर में कोचियों, बिचौलियों और राइस मिलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नियमित सत्यापन जांच के साथ-साथ अचानक छापामार कार्रवाई भी की जा रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परिस्थिति में अवैध धान को सरकारी समिति में धान खरीदी के दौरान खपाया न जा सके। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राजस्व, खाद्य, मंडी और सहकारिता विभागों की संयुक्त उड़नदस्ता टीम लगातार गश्त कर रही है। जो भी नियम विरुद्ध पाया जा रहा है, उस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao January 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चांपा में 20 लाख की लूट, मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार… 13 लाख से ज्यादा बरामद
Next Article छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में बढ़ेंगी सुविधाएं, गृह निर्माण मंडल बनाएगा आवासीय परिसर, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?