ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नकली नोट का रैकेट : एक नोट के बदले पांच गुना नकली नोट… पुलिस की गिरफ्त में मास्टर माइंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

छत्तीसगढ़ में नकली नोट का रैकेट : एक नोट के बदले पांच गुना नकली नोट… पुलिस की गिरफ्त में मास्टर माइंड

By Mohan Rao
Published: August 1, 2024
Share
जशपुर पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट का सरगना
SHARE

जशपुर। नकली नोट के रैकेट परद जशपुर पुलिस ने बड़ी चोट की है। पुलिस ने नकली नोट का रैकेट चलाने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सरगुजा निवासी ललित कुमार त्रिपाठी एवं जशपुर निवासी अर्जून राम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लगभग एक माह पहले एक आरोपी सम्पत कुमार टोप्पो गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला थाना बागबहार क्षेत्र का है। आरोपियों के खिलाफ धारा 489(बी), 489 (सी), 120(बी) के तहत कार्रवाई की गई है।

बागबहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 जून 2024 के दिन के लगभग 12 बजे थाना बागबहार द्वारा ग्राम चिकनीपानी स्थित भरारी नाला के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग के आल्टो कार क्रमांक सीजी 16 सीएम 9300 में सवार सम्पत कुमार टोप्पो निवासी कोरिमा थाना अंबिकापुर के कब्जे से 500-500 रुपए के 150 नकली नोट कुल 75 हजार रुपए व 500-500 के 98 असली नोट कुल 49 हजार नगद तथा 4 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जब्त करते हुए सम्पत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सम्पत कुमार टोप्पो ने बताया था कि उसने सिलसिला निवासी ललित कुमार त्रिपाठी के कहने पर यह काम किया। असली नोट के बदले में 5 गुना नकली नोट बाहर की एक पार्टी देगी। सम्पत कुमार टोप्पो 50 हजार नगद व्यवस्था कर वह ललित कुमार त्रिपाठी के साथ कार में सवार होकर चिकनीपानी के भरारी नाला के पास पहुंचा। इस दौरान वहां उसे अर्जून राम एवं एक अन्य व्यक्ति मिले। सभी कार में बैठकर रकम का सौदा कर रहे थे तभी पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देख ललित कुमार त्रिपाठी, अर्जून राम व 1 अन्य व्यक्ति कार से उतरकर जंगल की ओर भाग गये। वहीं संपत कुमार गिरफ्त में आ गया। इसके बाद से ही पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

फरार आरोपियों की पतासाजी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम को सूचना मिली कि ललित कुमार त्रिपाठी उर्फ ललित महाराज घर आया हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया। इसी प्रकार अर्जून राम की कुनकुरी में मौजूदगी की सूचना मिलने पर उसे भी  अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान दोनों के घर की बारीकी से तलाशी ली गई, तलाशी में नकली नोट से संबंधित कोई उपकरण, सामग्री या नकली नोट बरामद नहीं हुआ है। अर्जून राम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जब्त किया गया है जिससे वह अन्य 01 फरार आरोपी से बात करता है। वहीं ललित कुमार त्रिपाठी ने अपना मोबाइल फेंक दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सबूत पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक सरोज टोप्पो, उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, एएसआई नारायण प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक अनंत मिरास, लव कुमार, अरविन्द साय पैंकरा, आरक्षक राजेन्द्र रात्रे, आकाश कुजूर, बूटा सिंह का सराहनीय योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना बागबहार द्वारा नकली नोट का व्यवसाय करने वाले गैंग के कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, 01 अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्पेशल टीम को लगाया है।

असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश, घेरा खुर्सीपार थाना
ससुराल से नाराज दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस पहुंची तो पानी में कूदा
जम्मू-कश्मीर: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी
ईडी दफ्तर पहुंचे विधायक देवेन्द्र, समर्थकों का किया अभिवादन, ट्वीट कर कही यह बात
Bhilai Breaking : जामुल पुलिस की गिरफ्त में आया गाय से दुष्कर्म का आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति बस्तर संभाग में बेहतर होगी चिकित्सा : सीएम साय की पहल पर 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति
Next Article महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही है आत्मनिर्भरता का सुख…. महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?