ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आसमान से गिरा कुछ ऐसा, कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गई दो युवकों की मौत, घर वाले करते रहे इंतजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsNews

आसमान से गिरा कुछ ऐसा, कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गई दो युवकों की मौत, घर वाले करते रहे इंतजार

By @dmin
Published: September 20, 2022
Share
आसमान से गिरा कुछ ऐसा, कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गई दो युवकों की मौत, घर वाले करते रहे इंतजार
SHARE

अंबिकापुर. जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम खजुरी में सोमवार देर शाम बारिश से बचने के लिए दुकान में खड़े लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी उस वक्त दोनों युवक दुकान की टेबल-कुर्सी पर बैठे थे। दुकान संचालक सहित अन्य चार लोगों को मामूली झटका लगने से उनकी जान बच गई। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया।

बारिश से बचने रूके थे दुकान पर
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम करकेपा यादवपारा निवासी संजय यादव पिता सियाराम यादव व तोनी सरईपारा निवासी नंदलाल पैैंकरा पिता रामगहन पैंकरा सोमवार को बाइक से प्रतापपुर के बाजार में आए थे। यहां से शाम को वापस घर लौटते समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के कारण दोनों ग्राम खजुरी में पेड़ के नीचे स्थित दुकान में रूक गए। ये दोनों टेबल-कुर्सी पर बैठे थे। वहीं इसी दुकान में बारिश से बचने के लिए अन्य तीन लोग भी थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़े थे। दुकान संचालक खजुरी निवासी रामरतन पैंकरा भी वहीं मौजूद था। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ दुकान पर आकाशीय बिजली गिर गई।

तीन लोग हुए थे घायल
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोहे के टेबल पर बैठे नंदलाल पैंकरा व संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामूली झटका लगने से वहां मौजूद दुकान संचालक रामरतन पैंकरा व अन्य तीन लोगों की जान बच गई। वे बेहोश हो गए थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतकों के शवों को भी पीएम हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल रामरतन का प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

सरगुजा में पकड़ाए दुर्ग के बुकी, महादेव एप व आईपीएल सट्टा का चल रहा खेल… पांच सटोरिए गिरफ्तार
एक अप्रैल : टैक्स से लेकर एलपीजी के दाम तक…. यह हैं बड़े बदलाव… जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर
चमत्कार: प्लेन क्रैश के बाद अमेजन के जंगल में फंसे थे चार बच्चे, 40 दिनों तक कैसे रहे जिंदा? जाने क्या है पूरा मामला
रायपुर एम्स के अकाउंट सेक्शन में फर्जीवाड़ा : रसीद में हेरफेर कर अफसर ने किया 28 लाख का गबन… आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Breaking : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस से नहीं बच पाए तस्कर… पढ़ें पूरी खबर  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बसंती के लिए टंकी पर नहीं टॉवर पर चढ़ा युवक, जमकर मचाया उत्पात, जानें फिर क्या हुआ
Next Article गाड़ी खड़ी कर पेट्रोल लेने गया था पिता, जब लौटा तो सड़क पर पड़ी थी चार साल के बेटे की लाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?