ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चमत्कार: प्लेन क्रैश के बाद अमेजन के जंगल में फंसे थे चार बच्चे, 40 दिनों तक कैसे रहे जिंदा? जाने क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

चमत्कार: प्लेन क्रैश के बाद अमेजन के जंगल में फंसे थे चार बच्चे, 40 दिनों तक कैसे रहे जिंदा? जाने क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: June 11, 2023
Share
चमत्कार: प्लेन क्रैश के बाद अमेजन के जंगल में फंसे थे चार बच्चे, 40 दिनों तक कैसे रहे जिंदा? जाने क्या है पूरा मामला
चमत्कार: प्लेन क्रैश के बाद अमेजन के जंगल में फंसे थे चार बच्चे, 40 दिनों तक कैसे रहे जिंदा? जाने क्या है पूरा मामला
SHARE

वर्ल्ड डेस्क (एजेंसी)। कोलंबिया में 40 दिन पहले एक छोटे विमान हादसे के बाद लापता हुए चार बच्चे अमेजन के जंगल में सुरक्षित मिल गए हैं। इस बात की जानकारी खुद कोलंबिया राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि लापता बच्चों की खोज के लिए बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा तलाश अभियान अब समाप्त हो गया है। क्योंकि बच्चे सकुशल मिल गए हैं।

अमेजन के जंगलों में सुरक्षित मिले बच्चों की उम्र 11 महीने से लेकर 13 साल हैं। ये सभी बच्चे बच्चे ह्यूटोटो समुदाय से हैं। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इसे पूरे देश के लिए खुशी का दिन बताया। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की। पेट्रो के अनुसार, 40 दिन बाद मिले बच्चे थोड़ा कमजोर हैं, जिन्हें डॉक्टरों के निगरानी में रखा जाएगा।

इस वजह से जिन्दा बच गए बच्चे
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, 11 महीने के एक बच्चे को सेना के मेडिकल विमान से बोगोटा के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है। बच्चों की जीवित बचने पर लोग हैरानी जता रहे हैं। इसी बीच कोलंबिया के राष्ट्रीय स्वदेशी संगठन के सदस्य लुइस एकोस्टा ने एएफपी को बताया कि वे स्वदेशी बच्चे हैं और वे जंगल को अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें पता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। वे इसके कारण और अपने आध्यात्मिक बल के कारण जीवित रहे।

फल और बीज खाकर जीवित रहे बच्चे
गार्जियन ने परिवार के एक सदस्य का हवाला देते हुए बताया कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, तो विमान से कुछ खाने की चीजें भी गिरी थी। जिसे बच्चों ने कुछ दिनों तक खाया। इसके बाद उन्होंने फल और बीज खाना शुरू कर दिया। बच्चों के परिवार के एक अन्य सदस्य ने एक रेडियो स्टेशन को बताया कि जंगल में बच्चों को कीट और मकोड़ों ने काटा था, बावजूद वे सभी ठीक हैं।

एक मई को हुआ था विमान हादसा
बीते एक मई को इंजन में खराबी के कारण एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे के बाद विमान का राडार से संपर्क टूट गया था जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान बचावकर्ताओं को 16 मई को अमेजन के घने जंगलों में विमान का मलबा मिला था। मलबे से विमान के पायलट और दो वयस्क यात्रियों के शव भी बरामद हुए थे, लेकिन इसमें सवार चारों बच्चों का पता नहीं लगाया जा सका था। जिन्हें अब सुरक्षित बरामद किया गया है

बजट पर बोले सीएम साय – देश के समावेशी विकास का बजट, आर्थिक विकास को मिलेगी गति, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कमर्शियल इंस्पेक्टर की पिटाई, आईकार्ड मांगने पर वेंडरों ने मिलकर पीटा
महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है राज्य सरकार: डहरिया
30 लाख की लागत से बने 3 डोम शेड का मेयर ने किया लोकार्पण: सांस्कृतिक,धर्मिक और सामाजिक आयोजन में मिलेगा लाभ
Big Train Accident: एनडीआरएफ का यह जवान बना कई लोगों के लिए मसिहा, कोरोमंडल एक्सप्रेस में था सवार, मोबाइल की लाईट से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात : महिला को पटककर मार डाला, घर से 50 मीटर दूर मिला शव… घटना से ग्रामीणों में दहशत
Next Article Automatic Signal System: ट्रेनों को अब बेवजह कहीं भी नहीं होना पड़ेगा खड़ा, इस सिस्टम से एक के पीछे एक ट्रेन बिना लेट हुए चलेंगी Automatic Signal System: ट्रेनों को अब बेवजह कहीं भी नहीं होना पड़ेगा खड़ा, इस सिस्टम से एक के पीछे एक ट्रेन बिना लेट हुए चलेंगी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?