ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhNewsRaipur

आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति

By @dmin
Published: September 29, 2025
Share
आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति
आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति
SHARE

बीजापुर। कभी नक्सल गतिविधियों से जुड़े रहे ग्राम पंचायत एलमागुंडा निवासी सोड़ी हुंगा का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना आखिरकार पूरा हो गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गृह विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’’ (विशेष परियोजना नियद नेल्लानार योजना) के अंतर्गत उनका नाम चयनित किया गया। कलेक्टर बीजापुर के मार्गदर्शन में आवास प्लस ऐप सर्वे और प्राथमिकता क्रम मं लक्ष्य आवंटन के बाद उनका आवास स्वीकृत हुआ।

पूर्व में नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे श्री हुंगा ने लगातार असुरक्षा और भय से जीवन व्यतीत किया। शासन-प्रशासन पर विश्वास जताते हुए उन्होंने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें प्रोत्साहन राशि और अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता से पक्का मकान मिला। एलमागुंडा ग्राम पंचायत दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्र है, जो जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। सीमित परिवहन सुविधाओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्री हुंगा ने परिवार के सहयोग से अपने घर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राप्ति से सोड़ी हुंगा ने भावुक होकर कहा कि पहले नक्सल गतिविधियों में जीवन हमेशा खतरे में रहता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और नियद नेल्ला नार योजना न केवल आवासीय सुविधा उपलब्ध करा रही है, बल्कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनका पुनर्वास भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि सोड़ी हुंगा जैसे हितग्राहियों की सफलता की कहानियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि योजनाएँ सही दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य कर रही हैं।

रायपुर रेलवे स्टेशन में सीक्रेट ऑपरेशन, पांच अवैध वेंडर गिरफ्तार, पानी की नकली बोतलें भी बरामद
बढ़ रहा खतरा: बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार नए मामले… 464 लोगों ने गंवाई जान… चार दिनों से बढ़ रही मरीजों की संख्या
IED Blast: मतदान से पहले आईईडी विस्फोट, दो मतदान कर्मी और बीएसएफ जवान घायल
आईसीएमआर ने जारी की सीरो सर्विलेंस की रिपोर्ट….. छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 5.56 प्रतिशत लोगों में पाई गईं एंटीबॉडीज
दुर्ग के अंडा में बड़ा हदसा : मोड पर बाइक सवारों का एक्सीडेंट, दो दोस्तों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्युमीनियम ने ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा और स्थिरता के लिए कई सीआईआई पुरस्कार जीते वेदांता एल्युमीनियम ने ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा और स्थिरता के लिए कई सीआईआई पुरस्कार जीते
Next Article ‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘-उपमुख्यमंत्री अरुण साव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?