दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार मोड पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान केवल पटेल (23) और परमानंद ठाकुर (25) के रूप में हुई है। दोनों गुंडरदेही के निवासी थे और पार्टी से लौट रहे थे। घटना दो दिन पुरानी है जिसमें अंडा पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार केवल पटेल और परमानंद ठाकुर बाइक क्रमांक सीजी 24 एन 9186 से अंडा एक जसगीत कार्यक्रम में पहुंचे थे। जसगीत कार्यक्रम देखकर वे रात 9.30 अपने घर वापस लौट रहे थे। अंडा थाने के पास जो मोड़ है वहीं वहीं पर इनकी बाइक ट्रक CG 07 BL 7931 जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। वहीं इस हादसे में अंडा पुलिस ने मंगलवार को ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जसगीत कार्यक्रम के बाद दोनों दोस्तों ने अंडा शराब भट्ठी में शराब पी और उसके बाद घर लौट रहे थे। दोनों नशे में थे और संभवत: हादसे कारण भी इनके नशे में होना है। फिलहाल अंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।




