ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेदारास से डोलेरास मार्ग पर बनेगा पुल… उद्योग मंत्री लखमा ने किया भूमिपूजन…10 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित
Share
Notification Show More
Latest News
आकाशगंगा के स्काईडाइवर्स और गरुड़ कमांडोज ने भी दिखाया अदम्य साहस
राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
November 2, 2026
मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
November 2, 2026
छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत पंजीकृत महिला श्रमिकों को मिलेगी आर्थिक सहायता
ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान
November 2, 2026
रायगढ़ जिले के 2,709 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 10 महिला स्व-सहायता समूहों का चयन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर
November 2, 2026
shreekanchanpath 21 # 02 Nov 2026
November 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पेदारास से डोलेरास मार्ग पर बनेगा पुल… उद्योग मंत्री लखमा ने किया भूमिपूजन…10 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित

By @dmin Published February 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर । उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पेदारास में फूल नदी पर पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुसगुन्ना में भी पुल निर्माण की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि फूल नदी पर 5.45 करोड़ रूपए की लागत वाले 96 मीटर लम्बा पुल निर्माण से पेदारास से डोलेरास मार्ग पर आवागमन सुगम होगा। मंत्री श्री लखमा ने फूल नदी तट पर पुल निर्माण कार्य के साथ-साथ और पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।

पेदारास में पुल निर्माण से कुकानार, कुम्हाररास, डोलेरास, गुरबई, महिमा, मलवार, कटुलमारी, होमारास, चुलेरास, जंगमपाल, कुन्दनपाल, पाण्डवार तथा हमीरगढ़ सहित 14 गांवों के 10130 ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेन्जाम, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलेश्वरी बघेल, छिन्दगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवली बाई नाग, पेदारास ग्राम पंचायत सरपंच श्री हुंगाराम बंजामी, जनपद सदस्य गण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सड़क, पुल-पुलिया का विकास हमारी प्राथमिकता है। जिसे राज्य शासन तत्परता से पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां पहले सड़क नहीं थी, साइकिल चलाना तक दुभर था। पर आज पक्की सड़के हैं, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस, सुरक्षा बल कैम्प भी स्थापित किए गए हैं। क्षेत्र में हो रहे विकास से प्रशासन और सुरक्षाबलों के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कुकानार क्षेत्र में लगभग 20 किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण से यहां के निवासियों को आवागमन में आसानी हुई है। ग्रामीण अब सहजता से बिना किसी भय के आवागमन करते हैं। जल्द ही कुकानार को उप तहसील का दर्जा दिलाने और खेल मैदान बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।

मंत्री श्री लखमा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र सड़क, पुल पुलिया विकास नहीं होने के कारण ही शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आयामों में प्रगति नहीं कर पाया। लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सुुकमा सहित पूरे बस्तर की छवि बदली है। निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित आदिवासी ग्रामीणों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे आदिवासी अंचल प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही पंचायती राज सशक्तिकरण के लिए भी शासन लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेन्जाम ने भी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने पेदारास में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

You Might Also Like

राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

@dmin February 10, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा… आगामी सीजन में उत्पादन रकबे में बढ़ोत्तरी के लिए बनेगी कार्ययोजना
Next Article मंत्री श्रीमती भेंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदान किए 23.70 लाख रूपए के चेक

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?