ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब गांवों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट, न आंधी रोक पाएगी न बारिश, सरकार कर रही है इस दिशा में काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

अब गांवों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट, न आंधी रोक पाएगी न बारिश, सरकार कर रही है इस दिशा में काम

By Om Prakash Verma
Published: November 13, 2024
Share
अब गांवों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट, न आंधी रोक पाएगी न बारिश, सरकार कर रही है इस दिशा में काम
अब गांवों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट, न आंधी रोक पाएगी न बारिश, सरकार कर रही है इस दिशा में काम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में इंटरनेट सर्विस का अंदाज अब बदलने वाला है, क्योंकि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देश में जल्द ही ऑपरेशन शुरू कर सकती है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के लिए लाइसेंस पाने की आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है। ऐसे में भारतीयों को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की सुविधा मिलेगी, जो पूरी दुनिया में बेहद पॉपलुर है। खास बात है कि स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस बेहद अलग है क्योंकि इसके कनेक्शन के लिए जमीन के अंदर कोई तार बिछाने की जरूरत नहीं होती है और ना कोई मोबाइल टावर लगाया जाता है। आइये आपको बताते हैं स्टारलिंक के आने से भारत में कैसे यूजर्स का इंटरनेट एक्सपीरियंस बदलने वाला है।

क्या है सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस
स्टारलिंक एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। इसकी सबसे खास बात है कि यह दूर-दराज के गांवों तक बिना तार, केबल और मोबाइल टावर के हाई स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध कराती है। यह एक ग्लोबल ब्रॉडबैंड नेटवर्क है, जो लोअर-अर्थ आर्बिट बेस्ड सैटेलाइट सिस्टम पर काम करता है।

गांव-गांव तक पहुंचेगा इंटरनेट
दरअसल, ज्यादातर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, ब्रॉडबैंड डेटा सेंड करने के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल जैसे बेसिक इंफ्रा का यूज करते हैं। इससे शहरों में इंटरनेट अच्छा काम करता है लेकिन दूरदराज के इलाकों, पहाड़ों या अलग-थलग गांवों में स्पीड नहीं मिलती है। क्योंकि, इन इलाकों में केबल बिछाने मुश्किल काम होता है। लेकिन, स्टारलिंक केबल फ्री इंटरनेट देता है इसलिए गांवों में भी यह आसानी से चलता है।

भारी बारिश में भी चलेगा इंटरनेट
दरअसल, स्टारलिंकपृथ्वी के लोअर आर्बिट में हजारों उपग्रहों का उपयोग सीधे घरों, कार्यालयों तक इंटरनेट सिग्नल भेजने के लिए करता है। स्टारलिंक के सैटेलाइट धरती के बहुत करीब हैं, इसलिए वे तेज़ इंटरनेट गति और बिना किसी रुकावट के इंटरनेट की सुविदा प्रदान करते हैं। इससे वीडियो कॉल और ऑनलाइन गेमिंग का अनुभव बिल्कुल बदल जाता है। स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारी बारिश और खराब मौसम में भी बेहतर तरीके से काम करता है।

कितनी है स्टारलिंक की इंटरनेट स्पीड
स्टारलिंक स्मॉल सैटेलाइट्स की सीरीज के जरिए हाई स्पीड हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध कराता है। स्टारलिंक सर्विस 150 मेगाबिट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) इंटरनेट स्पीड प्रदान करता है, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके मुकाबले कोई कंपनी नहीं है। स्टारलिंक मौजूदा वक्त में 36 देशों में मौजूद है।

CG Breaking : चपरासी से बीईओ कार्यालय के बाबू ने मांगी 20 हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
10 शासकीय राशन दुकानों पर लगा ताला, प्रावधानों का उल्लंघन करने पर एसडीएम ने किया निलंबित
इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
विधायक रिकेश की पहल पर पीडब्ल्यूडी के दो सौ कर्मचारियों को मिली नौकरी, ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे कर्मी ने जताया आभार
सारनाथ एक्सप्रेस में यात्री रेणु मिश्रा का छूटा बैग, भिलाई पावर हाउस स्टेशन में आरक्षक ढाल सिंह लौटाया बैग…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की साइकिलिंग टीम तैयार, चैन्नई में खेलेंगे चैंपियनशिप
Next Article दक्ष वैद्य ने रमन सिंह से युवाओं की भागीदारी राजनीति में और बढ़ाएं जाने की मांग की दक्ष वैद्य ने रमन सिंह से युवाओं की भागीदारी राजनीति में और बढ़ाएं जाने की मांग की

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?