ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छोटी चोरियों से नहीं हो रहा था गुजारा तो करने निकले बैंक में डकैती, पुलिस पहुंची तो भागे… तीन डकैत पकड़ाए
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छोटी चोरियों से नहीं हो रहा था गुजारा तो करने निकले बैंक में डकैती, पुलिस पहुंची तो भागे… तीन डकैत पकड़ाए

By Mohan Rao Published January 27, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में डकैती के आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता से डकैती की बड़ी घटना टल गई। छोटी चोरियों से गुजारा नहीं होने पर यहां के जिला सहकारी मर्यादित बैंक अटल चौक में डकैती की नियत से बैंक की खिड़की को काटकर पांच बदमाश अंदर घुसे। इससे पहले की बैंक की रकम पर हाथ साफ करते ग्रामीणों की इसकी भनक लग गई। रात्रि गश्त पर निकली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के आने से पहले पांचों बदमाश भाग गए। पुलिस ने पतासाजी के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से बैंक के कुछ सामान व नगदी रकम जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 24 व 25 जनवरी की दरमियानी रात को अंडा क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक में बदमाशों ने सेंधमारी की। डकैती की नियत से बैंक की  खिड़की को काटकर बदमाश अंदर घुसे। रात्रि गश्त पर निकली अंडा पुलिस एवं ग्रामीणों की सतर्कता के चलते डकैतों ने बैंक में रखे रकम को हासिल करने से पहले ही कुछ समान लेकर भाग गए। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा जिले के पुलिस को अलर्ट करते हुये चारों दिशाओं में नाकाबंदी की गई।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और 3 बदमाशों को अलग अलग स्थान पकड़कर पूछताछ किया गया। इन तीनों ने बैंक में डकैती की बात मान ली। इनके साथ दो और बदमाश भी थे जो भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 2 मोटर साइकिल, बैंक के कम्प्यूटर मॉनिटर तथा नगदी रकम 4700 रुपए को बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ के निवासी है व सभी किसी न किसी अपराध में जेल जा चुके है।

अंडा थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ध्नसुली रायपुर निवासी साहिल राय उर्फ राहुल (20), अभिषेक राय (24) तथा पचेड़ा रायपुर निवासी शेख अमित कुरैशी (37) शामिल है। घटना के दो अन्य आरोपी धर्मेन्द्र एवं सलमान घटना के उपरांत फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने यह भी बताया कि सभी छोटे-छोटे अपराधिक कृत्य किया करते थे। जिससे इनकी जरूरते पूरी नहीं हो रही थी। इस वजह से बड़ा हाथ मारने का प्लान बनाया। बैंक में सेंधमारी से पहले सभी ने रेकी की और सही समय की तलाश में थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि योजना के तहत 24 जनवरी की रात को बैंक में खिड़की का ग्रिल काटकर दाखिल हुए। पुलिस के पहुंचने के कारण वे सभी बदमाशों को भागना पड़ा। आरोपियों के खिलाफ धारा 450,402,399,395 के तहत कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई उप निरीक्षक तुलसी राम साहू, एएसआई राघवेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक धन्नू राम कृषान, लक्ष्मीनारायण पात्रे, भागवत पेंदरिया, कौशलेन्द्र सिंह, आरक्षक भवानी जगत, तिलेश्वर यादव, उमाकांत वर्मा, कुबेर सिंह, कमलकांत अंगूरे, अश्वनी यदु आकाश अवस्थी, नितेश कुरें, तेजेश्वर साहू तथा डायल 112 वाहन चालक जितेन्द्र सिन्हा की मुख्य भूमिका रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Mohan Rao January 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर्तव्य पथ पर निकली मनमोहक झांकियां: छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार ने दर्शकों का मोहा मन कर्तव्य पथ पर निकली मनमोहक झांकियां: छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार ने दर्शकों का मोहा मन
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: डीजे की आवाज में गुम हो गई आवाज

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?