ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: India vs Aus Test-2024: आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित! बुमराह संभालेंगे कप्तानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

India vs Aus Test-2024: आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित! बुमराह संभालेंगे कप्तानी

By Om Prakash Verma
Published: November 17, 2024
Share
India vs Aus Test-2024: आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित! बुमराह संभालेंगे कप्तानी
India vs Aus Test-2024: आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित! बुमराह संभालेंगे कप्तानी
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/पर्थ (एजेंसी)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलना लगभग तय माना जा रहा है। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल कोहनी की चोट से उबर गए हैं और उन्होंने रविवार को नेट सत्र में भी हिस्सा लिया है, जो इस बात के संकेत देता है कि वह 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच में ओपनिंग के लिए उतरेंगे। वहीं, रोहित की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी जाएगी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में दूसरी बार पिता बनने वाले नियमित कप्तान रोहित एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे क्योंकि वह अपने परिवार और नवजात शिशु के साथ समय बिताना चाहते हैं। रोहित की पत्नी रितिका ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद इसकी संभावना जताई जाने लगी थी कि रोहित पहले टेस्ट के लिए जल्द भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में छह दिसंबर से होगा।

राहुल के फिट घोषित होने के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि भारतीय टीम प्रबंधन यशस्वी जायसवाल के साथ राहुल को पारी का आगाज करने भेजेगा। शुभमन गिल के चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद राहुल का समय पर ठीक होना भारत के लिए राहत की खबर है। मालूम हो कि राहुल शुक्रवार को भारतीय टीम के इंट्रा स्क्वाड मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

राहुल ने नेट्स पर बिताया समय
राहुल ने रविवार को नेट्स पर काफी देर तक बल्लेबाजी की और उन्हें इस दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। राहुल ने तीन घंटे के नेट सत्र के दौरान कई तरह की ड्रिल्स में भी हिस्सा लिया। राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी वीडियो में कहा, खेल के पहले दिन मुझे चोट लगी थी। आज मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। पहले मैच के लिए तैयार हो रहा हूं। अच्छा है कि मैं यहां जल्दी आ सका और परिस्थितियों के अनुकूल हो सका। हां मुझे इस सीरीज की तैयारी के लिए काफी समय मिला है और मैं इसके लिए उत्साहित हूं और इसके लिए तैयार हूं।

गंभीर ने भी राहुल को ऊपरी क्रम में भेजने के दिए थे संकेत
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि रोहित के शुरुआती टेस्ट से बाहर होने पर राहुल को ऊपरी क्रम में भेजा जा सकता है। टीम के फिजियो कमलेश जैन ने कहा कि राहुल इलाज के बाद ठीक हैं। कमलेश ने कहा, हमारे लिए सबसे अहम चीज यह सुनिश्चित करना था कि उसे कोई फ्रैक्चर नहीं हो। चोट लगे 48 घंटे हो चुके हैं और उपचार के बाद वह ठीक है। अब वह खेलने के लिए तैयार है।

बिग ब्रेकिंग: जामुल में बीजेपी को बहुमत, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में कांग्रेस आगे, निगमों में कांटे की टक्कर
भूखे पेट ना करें ब्रेड और बर्गर का सेवन, होती है ये खतरनाक बीमारीयां
शोभायात्रा: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी राजधानी रायपुर , चारों दिशाओं से निकली यात्रा पर बरसे फूल
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती शहर में दागे रॉकेट, नौ लोगों की मौत और 50 घायल
तहसील साहू संघ शपथ ग्रहण समारोह: आने वाली पीढिय़ॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साय सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मियों के आश्रितों के आय में की बढ़ोत्तरी, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
Next Article Cg News: बाघ के बाद तेंदुए की संदिग्ध मौत, सवालों के घेरे में वन्य जीवों की मौत मामला Cg News: बाघ के बाद तेंदुए की संदिग्ध मौत, सवालों के घेरे में वन्य जीवों की मौत मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?