ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के कब्जे से कोबरा बटालियन के जवान को रिहा कराने वाली मध्यस्थ टीम के सदस्यों का किया अभिनंदन, कहा मध्यस्थ टीम के सदस्यों ने संकट के समय में जिम्मेदार नागरिक के दायित्वों का किया निर्वहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के कब्जे से कोबरा बटालियन के जवान को रिहा कराने वाली मध्यस्थ टीम के सदस्यों का किया अभिनंदन, कहा मध्यस्थ टीम के सदस्यों ने संकट के समय में जिम्मेदार नागरिक के दायित्वों का किया निर्वहन

By @dmin
Published: April 12, 2021
Share
The Chief Minister congratulated the members of the intermediary team for
The Chief Minister congratulated the members of the intermediary team for
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नक्सलियों के कब्जे से रिहा हुए कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास और उन्हें रिहा कराने वाली मध्यस्थ टीम के सदस्यों सर्व श्री पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, श्री जय रुद्र करे, श्री तेलम बौरैया, श्रीमती सुखमती हप्का और कोबरा बटालियन के जवान श्री राकेश्वर सिंह मन्हास तथा पत्रकार श्री गणेश मिश्रा और श्री मुकेश चंद्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका शाल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोबरा बटालियन के जवान को रिहा कराने के लिए मध्यस्थ टीम ने संकट के समय में बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़े सहज रूप से अपने काम को अंजाम तक पहुंचाया और जवान को सकुशल रिहा कराने में सफल हुए। इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस पूरे घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर थी। जवान के रिहा होने पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश ने राहत की सांस ली। टीम के सदस्यों ने एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाया और साहस के साथ अपनी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की माता जी को उन्होंने श्री मन्हास की सकुशल वापसी का वचन दिया था। मुझे संतोष है कि सभी के सहयोग से यह वचन पूरा हुआ। मध्यस्थ टीम के सदस्यों, स्थानीय सामाजिक नेताओं, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, स्थानीय अधिकारियों की सूझबूझ और प्रयासों से श्री मन्हास की सकुशल वापसी हुई है। मध्यस्थ टीम श्री राकेश्वर सिंह मन्हास को उनके घर तक सकुशल छोडऩे के लिए जम्मू जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस काम में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने मध्यस्थ टीम के सदस्यों द्वारा समाज में शांति स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। मध्यस्थ टीम के सदस्य पद्मश्री श्री धरमपाल सैनी, माता रूखमणी आश्रम डिमरापाल, बस्तर के संस्थापक हैं। श्री जयरूद्र करे भी इसी आश्रम से जुड़े हुए हैं। श्री तेलम बौरैया और श्रीमती सुखमती हप्का आदिवासी नेता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजापुर की नक्सल घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री भी बस्तर आए थे। जवान को रिहा कराने की हमारी रणनीति सफल रही। इस कार्य में पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन, महानिदेशक सीआरपीएफ, आईजी बस्तर, बीजापुर के एसपी और डीएसपी, मध्यस्थ टीम के सदस्यों, स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीजापुर और बस्तर अंचल के स्थानीय लोगों ने एक बड़ा चुनौतिपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कोबरा बटालियन के जवान श्री राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा कराने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री लगातार बस्तर पुलिस से संपर्क में थे और इस मामले में की जा रही कार्यवाही की लगातार जानकारी ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने जवान की रिहाई पर मध्यस्थता करने वाली टीम और जवान श्री राकेश्वर सिंह को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) अशोक जुनेजा, डीआईजी नक्सल ऑपरेशन ओपी पाल, सीआरपीएफ के आईजी प्रकाश डी. भी उपस्थित थे। बीजापुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बीजापुर के कलेक्टर श्री रीतेश अग्रवाल, डीआईजी कोबरा एपी सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप सहित पत्रकारगण पी. रंजनदास, यूकेश चंद्राकर, चेतन कांपेवार और के.शंकरदास, जगदलपुर से कमिश्नर बस्तर जीआर चुरेन्द्र, आईजी बस्तर पी.सुंदरराज, डीआईजी कोबरा बटालियन अखिलेश सिंह और पत्रकार राजा राठौर जुड़े।

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में लगा स्वच्छता चौपाल, रेलवे अफसरों ने यात्रियों को बताया सफाई का महत्व
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद के महिला महाविद्यालय का नामकरण भक्त माता कर्मा के नाम करने की घोषणा की
डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ होली मिलन समारोह
महतारी वंदन योजना महिलाओं को बनाएगी आर्थिक रूप से मजबूत…
CG Fraud : तालाब खुदाई के नाम पर जेसीबी मशीन किराए पर लेकर फरार हुए ठग, चार के खिलाफ थाने में FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 178 # 12 april 2021
Next Article मिसाल: कश्मीर में देश का पहला गांव, जहां 100 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण कोरोना के खिलाफ एक और हथियार, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक V को मोदी सरकार ने दी आपातकालीन मंजूरी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?