ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान

By @dmin
Published: March 2, 2022
Share
अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान
अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लाने के लिए दो सी-17 ग्लोबमास्टर रोमानिया व हंगरी रवाना हो गए हैं। पहले विमान ने सुबह चार बजे रोमानिया के लिए उड़ान भरी थी, वहीं दूसरा विमान हंगरी के लिए रवाना हो गया। वायु सेना के मुताबिक, आज तीन विमान छात्रों को एयरलिफ्ट कराने के लिए रवाना होंगे।

छात्रों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन छात्रों को रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया के रास्ते भारत लाया जा रहा है। ऐसे में सभी देशों के लिए भारत सरकार की ओर हेल्पडेस्क बनाई गई है।

मोर्चे पर भारत के चार मंत्री
ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत सभी भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट कराने के लिए चार मंत्रियों को मार्चे पर भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया और माल्डोवा भेजा गया है। किरण रिजिजू को स्लोवाकिया, हरदीप पुरी को हंगरी और जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा गया है। ये सभी मंत्री भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

#WATCH "It's time to go back to our motherland, our home…," says the pilot of a special flight carrying Indians stranded in Ukraine from Budapest to Delhi pic.twitter.com/likhrimPSI

— ANI (@ANI) March 2, 2022

घर लौटने का समय आ गया है
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर जब विमान ने उड़ान भरी तो भारतीय पायलट के शब्दों ने हर छात्र को भावुक कर दिया। हंगरी के बुडापेस्ट से उड़ान भरते समय पायलट ने कहा कि, अपने घर अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आया गया है।

आठ मार्च तक 46 उड़ानें
ऑपरेशन गंगा के तहत आठ मार्च तक भारत से 46 उड़ानें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रवाना होंगी। 29 उड़ानें बुखारेस्ट, 10 बुडापेस्ट, छह पोलैंड व एक उड़ान स्लोवाकिया के कोसिसे के लिए उड़ान भरेगी।

कीव में अब कोई भारतीय नहीं
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि, कीव से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। दरअसल, मंगलवार को भारतीय दूतावास की ओर से चेतावनी जारी की गई थी, इसमें बताया गया था कि भारतीय नागरिक किसी भी हाल में कीव छोड़ दें।

यूक्रेन में अभी भी 40 प्रतिशत भारतीय फंसे
जंग शुरू होने से पहले यूक्रेन में 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र व अन्य नागरिक रह रहे थे। इसके बाद से लगातार छात्रों को निकाला जा रहा है। आने वाले तीन दिनों में 26 उड़ानें भारतीयों को एयरलिफ्ट कराएंगी। विदेश सचिव ने बताया कि अभी भी 40 प्रतिशत भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

रूस के रास्ते इमरजेंसी रेस्क्यू की तैयारी
खारकीव व यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते इमरजेंसी रेस्क्यू कराने की तैयारी चल रही है। भारत में रूसी राजदूत ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की ओर से इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए कहा गया है।

स्लोवाकिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकाले जा रहे अभियान ऑपरेशन गंगा में समन्वय के लिए स्लोवाकिया के कोसिसे पहुंच गए हैं।
रिजिजू यहां स्पाइसजेट के विमान से पहुंचे हैं।

#WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia interacts with Indian students at Henri Coandă International Airport in Bucharest (Romania). The students are being evacuated and being brought back to India. #OperationGanga pic.twitter.com/KStF51un0I

— ANI (@ANI) March 2, 2022

बुखारेस्ट में भारतीय छात्रों से मिले सिंधिया
भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान में समन्वय के लिए रोमानिया में हैं। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में उन्होंने हेनरी कोआंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों से बातचीत की।

रिसाली रेड जोन में: इस साल का पहला कंटेनमेंट जोन बना आशीष नगर… लोगों को समझाईश देने आयुक्त निकले सड़क पर…. रंगदारी दिखाने वाले युवक की खिचाई
युवा शक्ति, अन्नदाता और बुनियादी ढांचे को समर्पित विकसित भारत निर्माण का सशक्त ब्लूप्रिंट है बजट – रिकेश सेन
कलेक्टर–डीएफओ कॉन्फ्रेंस : लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
Gustakhi Maaf: हिन्दू रख रहे रोजा, मुसलमान कर रहे सेवा
चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे मस्ती… पुलिस की गिरफ्त में आए नशेड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश के इस गांव में एक भी हैंडपंप नहीं, नाले का पानी पीने को मजबूर हुए लोग तीन वर्षों में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को दिए गए बिजली कनेक्शन
Next Article किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?