ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे मस्ती… पुलिस की गिरफ्त में आए नशेड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे मस्ती… पुलिस की गिरफ्त में आए नशेड़ी

By Mohan Rao
Published: July 8, 2024
Share
कार से स्टंटबाजी करने वाले पकड़ाए
SHARE

भिलाई। शराब के नशे में चलती कार की खिड़की से बहर निकलकर स्टंटबाजी करना दो युवको के लिए भारी पड़ गया। सेंट्रल एवेन्यू  पर रात को यह नजारा देखने के बाद पेट्रोलिंग टीम उनके पीछे पड़ गई और कार को रोककर दोनों को हिरासत में लिया गया। थाने लाकर उनका ब्रीथ एनलाइजर से जांच की जिसमें अत्याधिक शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार जब्त किया और दोनों के खिलाफ धारा 281 BNS 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 7 व 8 जुलाई की दरमियानी रात लगभग 12:30 बजे रुटीन गश्त के दौरान सेन्ट्रल एवेन्यू पर सेक्टर 05 की ओर से ग्लोब चौक की ओर दो युवक अपनी मारुति रिट्ज कार क्रमांक CG 10 FA 4205 की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी कर वीडियो बना रहे थे। इनके ऐसा करने से सड़क पर आने जाने वाले लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना थी। दोनों को पेट्रोलिंग टीम द्वारा पकड़ा गया।

कार चलाने वाले का नाम राकेश कुमार साहू निवासी राम नगर मुक्तिधाम तथा उसके साथ स्टंट करने युवक का नाम दिलीप भोगाड़े निवासी गुरुनानक नगर बताया। दोनों को भिलाई नगर थाना लाकर ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चेक करने पर दोनों शराब के नशे में होना पाया गया। नशे में खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 281 BNS 184, 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने मारुति रिट्स कार क्रमांक CG 10 FA 4205  को भी जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया।

बता दें एसपी जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के रोकने एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर  स्टंटबाजी करने वाले युवकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के दिए गए हैं। एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन मे भिलाई पुलिस की टीम द्वारा आम रोड पर इस प्रकार स्टंटबाजो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhilai Breaking : रिटायर्ड सीआईएसएफ के कमांडेंट से साढ़े सात की ठगी, गैस एजेंसी के नाम पर ऐसे हुआ फ्रॉड
तेज रफ्तार बाइक होर्डिंग से टकराई, सीए के दो छात्रों की दर्दनाक मौत
Road Accident: पुल पर खड़े ट्रक में जा घुसी बस, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल
पति-पत्नी और वो: प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका बन गई ढाल, लौटा दिया पति का मंगलसूत्र
सबसे कम उम्र की सौम्या ताम्रकार ने ब्लैक बेल्ट का रिकार्ड अपने नाम किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : कांकेर की सविता बनीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से हो रही एक लाख रुपए से अधिक की आय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : कांकेर की सविता बनीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से हो रही एक लाख रुपए से अधिक की आय
Next Article ड्रम, मटका और प्लास्टिक बॉटल से भी बचाई जा सकती है डूबते व्यक्ति की जान ड्रम, मटका और प्लास्टिक बॉटल से भी बचाई जा सकती है डूबते व्यक्ति की जान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?