ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा

By Poonam Patel
Published: May 6, 2026
Share
जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा
जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत प्रभावी रूप से हुई है। इस पहल के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

इसी क्रम में बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत महाराजगंज से जिले के प्रथम शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें आसपास की कई पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में पंजीयन काउंटर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जिससे लोगों को मौके पर ही राहत मिली।

शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हितग्राहियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, शुगर जांच सहित विभिन्न बीमारियों की प्राथमिक जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुरूप शिविरों में न केवल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे झाड़-फूंक के बजाय अस्पतालों में उपचार कराएं और शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लें।

शिविर में कई प्रेरक उदाहरण भी सामने आए। राधाकृष्णनगर निवासी गौतम सरदार को उनके राशन कार्ड मंस बच्चों का नाम जोड़ने की समस्या का तत्काल समाधान मिला। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित कार्य शिविर में तुरंत पूरा हो गया, जिससे उन्हें अनावश्यक भटकना नहीं पड़ा।

इसी प्रकार “मेरी कहानी, मेरी जुबानी” पहल के तहत ग्राम पचावल की अर्चना सिंह ने बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने ऋण प्राप्त कर राइस मिल स्थापित की और आज सफलतापूर्वक संचालन करते हुए अन्य महिलाओं को भी रोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

जनजागरूकता के क्षेत्र में जनसंपर्क विभाग की जनमन पत्रिका भी प्रभावी माध्यम बन रही है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की सरल जानकारी मिल रही है, जिससे लोग योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन गांव स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार—जैसे सड़क निर्माण और खेल मैदान स्वीकृति—से विकास को नई गति मिल रही है।

सुशासन तिहार 2026 प्रदेश में प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है, जहां समाधान, संवाद और विकास एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह पहल राज्य को सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रही है।

भिलाई- दुर्ग के हजारों व्यापारियों ने लिया संकल्प, इस बार जय व्यापार…. अजय भसीन को घोषित किया गया प्रदेश महामंत्री पद का प्रत्याशी
राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 97.71 लाख मीटरिक टन से पार
मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने समाप्त किया आंदोलन
5 अभिनेता जो अपने जबरदस्त फैशन सेंस से इंटरनेट पर कर रहे हैं राज
Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान मैनपाट के सपनादर स्थित चेराजोबला बस्ती में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
Next Article लखपति दीदी बनने की राह पर अग्रसर सुजन्ती पैकरा लखपति दीदी बनने की राह पर अग्रसर सुजन्ती पैकरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?