ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : कांकेर की सविता बनीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से हो रही एक लाख रुपए से अधिक की आय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : कांकेर की सविता बनीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से हो रही एक लाख रुपए से अधिक की आय

By Om Prakash Verma
Published: July 8, 2024
Share
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : कांकेर की सविता बनीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से हो रही एक लाख रुपए से अधिक की आय
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : कांकेर की सविता बनीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से हो रही एक लाख रुपए से अधिक की आय
SHARE

उत्तर बस्तर/कांकेर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव आया है। समूह से जुड़कर कई ग्रामीण महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता आई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से कुछ महिलाएं अपनी आय में वृद्धि करते हुए एक लाख से अधिक की सालाना आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन गई हैं। ऐसी ही लखपति दीदी कांकेर विकासखंड के गांव सिदेसर की रहने वाली सविता साहू हैं, जिन्होंने समूह से जुड़कर अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने की ठानी और आज मिनी राईस मिल स्थापित कर एक लाख से भी अधिक की सालाना आय प्राप्त कर रही हैं।

सविता साहू ने बताया कि वे वर्ष 2012 से गायत्री स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं। शुरूआत में समूह की महिलाएं दोना-पत्तल बनाने का कार्य करती थीं। इसके बाद मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी आय को बढ़ाने के लिए खुद का रोजगार शुरू करने के बारे में सोचा। इसके बाद एडीईओ एवं बीपीएम ने उन्हें प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण लेने की सलाह दी। फिर उन्होंने वर्ष 2021 में स्वरोजगार योजनान्तर्गत 10 लाख रूपए और बिहान से 05 लाख रूपए का ऋण लेकर मिनी राईस मिल स्थापित की। श्रीमती साहू ने बताया कि वे अपने पति गौतम साहू के सहयोग से राईस मिल का अच्छे से संचालन कर रही हैं और लगभग 45 हजार रूपए महीने की आय अर्जित कर रही है। प्राप्त आय से उन्होंने समूह से प्राप्त 05 लाख रूपए की सभी किश्तें जमा कर दी हैं और बैंक से प्राप्त 10 लाख रूपए में से 5 लाख रूपए का ऋण बाकी है। इस प्रकार प्रति माह कि़श्त जमा करने के बाद लगभग 30 से 35 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की वार्षिक आय में भी इजाफा हुआ है और अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर पा रही है।

श्रीमती साहू आज खुद सशक्त होकर अन्य समूहों की महिलाओं को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि समूह के माध्यम से गांव की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता की जानकारी देती हैं और उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने और कृषि कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करती हैं, ताकि वे भी आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। इस प्रकार स्वसहायता समूह से जुड़कर सविता साहू के जीवन में बहुत बदलाव आया है और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए आज स्वयं का रोजगार स्थापित कर एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: 2030 तक जेल में ही रहेगा गैंगस्टर अबू
Breaking News : भिलाई के मरोदा जलाशय में बना तैरता सोलर प्लांट, हर साल बनेगी 34 मिलियन यूनिट बिजली
श्री त्रिवेणी तीर्थ सेक्टर-6 में हुआ पूज्य 105 विवोधश्री माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश: 4 जुलाई को होगी चातुर्मास कलश स्थापना
नमो नमो संगठन ने दी आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि
मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल: जरूरतमंदो को बांटी दिपावली की सामग्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब बेटियों की शादी की चिंता नहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पीले हुए हाथ तो बेटियां बोली- धन्यवाद मुख्यमंत्रीजी अब बेटियों की शादी की चिंता नहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पीले हुए हाथ तो बेटियां बोली- धन्यवाद मुख्यमंत्रीजी
Next Article चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे मस्ती… पुलिस की गिरफ्त में आए नशेड़ी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?