ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हिन्दू रख रहे रोजा, मुसलमान कर रहे सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हिन्दू रख रहे रोजा, मुसलमान कर रहे सेवा

By Om Prakash Verma
Published: March 28, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
376 ई.पू. में जन्मे विष्णुगुप्त अपनी कुटिल विद्वता के कारण कौटिल्य कहलाए. महर्षि चणक का पुत्र होने के कारण उनकी ख्याति चाणक्य के रूप में भी हुई. वे तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य थे. उन्होंने मुख्यतः भील और किरात राजकुमारों को शिक्षा दी. ये दोनों ही आदिवासी समुदाय हैं. उन्होंने पाटलीपुत्र के नंदवंशीय राजा धनानंद का नाश किया और चंद्रगुप्त को राजा बनाया. इस घटना को दो तरह से देखा जा सकता है. पहला तो यह कि एक धूर्त राजा को हटाकर उन्होंने एक ऐसे मेधावी व्यक्ति को सिंहासन पर बैठाया जो एक महान सम्राट बना. लोग इस घटना को इसी तरह से देखते हैं. पर इसका एक पहलू और है. चाणक्य ने राजद्रोह किया, म्लेच्छ राजा पर्वतक की सेना के साथ मिलकर अपने ही राज्य पर चढ़ाई करवाई और अपने ही राजा की हत्या के साजिशकर्ता बने. इस युद्ध में नंदवंश की सेना पराजित हुई और चन्द्रगुप्त के रूप में पाटलीपुत्र को नया राजा मिला. इतिहास की घटनाएं वही रहती हैं, बस देखने का नजरिया बदल जाता है. पिछले लगभग दो दशकों से देश में यही हो रहा है. धर्म के नाम पर राजनीतिक ध्रुवीकरण की चेष्टा हो रही है. मंचों से संत कह रहे हैं, बच्चों को हथियारबंद करो. अदालतों के हाथ बंधे हुए हैं. न्यायपालिका लंबी छुट्टी पर है. एक मित्र से पिछले दिनों इसी बात पर बहस हो गई. उसका परिवार विभाजन के बाद भारत में आकर सेटल हुआ था. तीन पीढ़ियां गुजर गईं, अब सबकुछ ठीक है पर अब वह नए सिरे से नाराज है. कहने लगा कि हिन्दुओं को भी हथियार रखना चाहिए. मैंने कहा, जरूर रखना चाहिए, बस इतना और तय कर लें कि दंगे भड़के तो हम किसे और किसके बच्चों को मारेंगे और अपने कौन से बच्चे को इस दंगे की आग में झोंकेंगे. अच्छा हुआ तभी भाभीजी आ गईं और दोनों बच्चों को आंचल में छिपाकर भीतर ले गईं. बहस खत्म हो गई. कल उसने व्हाट्सअप ग्रुप में दो मैसेज फारवर्ड किये. एक खबर थी कि रोजेदार पंडाल लगाकर डोंगरगढ़ के पदयात्रियों की सेवा कर रहे हैं. दूसरी खबर थी विशाखापत्तनम की. यहां मां दंतेश्वरी का एक मंदिर पिछले साल ही बना है जिसमें हिन्दुओं के साथ ही मुसलमान भी पूजा करते हैं. मन्नतें मांगते हैं. यह तो होना ही था. प्रकृति स्वयं न्याय करती है. प्रकृति का मतलब केवल पेड़-पौधे और नदी-पहाड़ नहीं है. कीट-पतंगे, पशु-पक्षी और स्वयं मनुष्य भी प्रकृति का हिस्सा है. जब धर्म का उपयोग राजनीति के लिए किया जाता है तो उसकी शुचिता नष्ट हो जाती है. धर्म की पुनर्स्थापना के लिए हमेशा भगवान नहीं आते. प्रकृति स्वयं सक्षम है. कुछ साल पहले मैंने भिलाई के एक स्कूल के प्रत्येक चौखट के ऊपर कुरान की आयतें लिखी हुई देखी थी. ऐसा ही होता है. जब बात स्वयं पर आती है तो लोग मंदिर भी जाते हैं और मजार पर चादर भी चढ़ाते हैं.

राहत की खबर: रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप लेकर आया विमान हैदराबाद में उतरा
वेदांता एल्युमीनियम ने ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा और स्थिरता के लिए कई सीआईआई पुरस्कार जीते
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
नारायणपुर में जवानों से मिले मुख्यमंत्री साय, बस्तर में शांति व सुरक्षा के लिए उनके योगदान को सराहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि मंत्री और खाद्य मंत्री से की मुलाक़ात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : बंद हो रही है नेहरू नगर की चौपाटी… आखिरी दिन सभी स्टॉल्स पर फूड फ्री
Next Article Bhilai Breaking : जामुल पुलिस की गिरफ्त में आया गाय से दुष्कर्म का आरोपी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?