ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की

By @dmin
Published: March 2, 2022
Share
किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
SHARE

खारकीव (एजेंसी)। भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रह रहे भारतीयों को तुरंत शहर छोडऩे को कहा है। खार्किव में सभी भारतीय नागरिकों को अर्जेंट एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि उनकी सुरक्षा और सलामती के लिए उन्हें तुरंत खारकीव छोडऩा होगा।

इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय PESOCHIN, BBAAYE और BEZLYUDOVKA शहरों के लिए निकल जाएं। एडवाइजरी के मुताबिक किसी भी परिस्थितियों में उन्हें आज 18:00 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन बस्तियों में पहुंचना होगा।

URGENT ADVISORY TO ALL INDIAN NATIONALS IN KHARKIV.
FOR THEIR SAFETY AND SECURITY THEY MUST LEAVE KHARKIV IMMEDIATELY.
PROCEED TO PESOCHIN, BABAYE AND BEZLYUDOVKA AS SOON AS POSSIBLE.
UNDER ALL CIRCUMSTANCES THEY MUST REACH THESE SETTLEMENTS *BY 1800 HRS (UKRAINIAN TIME) TODAY*.

— India in Ukraine (@IndiainUkraine) March 2, 2022

रूस के हमले में एक भारतीय छात्र के मारे जाने के एक दिन बाद भारत ने ये एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में रूसी बलों द्वारा बड़े पैमाने पर हमले के दौरान और अधिक विस्फोटों की खबरों के बीच यह परामर्श जारी किया गया। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि खार्किव के मध्य भागों में भारी गोलाबारी और बमबारी की जा रही है और मिसाइलों की चपेट में आने के बाद कई प्रशासनिक इमारतें ढह गई हैं।

बता दें कि खारकीव पर रूसी हमला तेज होता जा रहा है। क्षेत्रीय पुलिस और खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले का एक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक इमारत की छत विस्फोट से उड़ गई और उसकी ऊपरी मंजिल पर आग लग गई।

इस हमले से खारकीव निवासी दहशत में हैं। क्षतिग्रस्त पांच मंजिला इमारत का मलबा निकटवर्ती गलियों में बिखरा पड़ा दिख रहा है। यूक्रेन सरकार के रणनीतिक संचार केंद्र ने खारकीव में हमले की बुधवार को तस्वीरें जारी कीं।

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, रूसी सेना द्वारा भीषण लड़ाई और गोलाबारी के कारण करीब 4,000 भारतीय पूर्वी यूक्रेन के खारकीव, सूमी और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं। भारत के एक अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्र, नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर, मंगलवार को खारकीव में रूसी सेना के हमले में मारे गए थे। वे खाना खरीदने के लिए एक आश्रय से बाहर कदम खड़े थे।

इस नवरात्रि रहेगा गरबा की धूम, गुंजन आयोजन करने जा रहा है शानदार इवेंट
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
भोला की दुनिया में, नायक… खलनायक… से भी अधिक खतरनाक है – अजय देवगन
गर्मी और लू ढा रही कहर, तपिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड
सद्भावना दिवस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुई सोनिया गांधी, कहा- छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए लाई गई योजना बेमिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान
Next Article नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?