ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्मी और लू ढा रही कहर, तपिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalRaipur

गर्मी और लू ढा रही कहर, तपिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड

By @dmin
Published: May 27, 2020
Share
24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग
24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेेंसी)। उत्तर भारत में गर्मी और लू कहर ढा रही है। दिल्ली की तपिश ने मंगलवार को 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, 22 साल में दूसरी बार दिल्ली का पारा 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। इससे पहले 19 मई 2002 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और 29 मई 1998 को 46.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक पूरी दिल्ली लू की चपेट में रही। पालम 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा। दिल्ली में मंगलवार न केवल इस सीजन में अब तक का सबसे गरम दिन रहा, बल्कि वर्ष 2002 के बाद पहली बार तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Contents
  • 28 मई के बाद आएगी पारे में गिरावट
  • लू के थपेड़ों से छत्तीसगढ़ परेशान, लोग हो रहे बेहाल
  • दुर्ग सबसे गर्म

28 मई के बाद आएगी पारे में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में अभी उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे पूरी दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मई से तापमान में गिरावट आएगी क्यों कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवा हो जाएगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिल्ली में रहेगा।

लू के थपेड़ों से छत्तीसगढ़ परेशान, लोग हो रहे बेहाल

छत्तीसगढ़ गर्मी का सितम झेल रहा है। नौतपा के शुरुआत से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। नौतपा के पहले दिन से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। गर्म हवाओं के थपेड़े सुबह से ही चलने लगे हैं। वहीं, लू की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया था। राजधानी रायपुर में भी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में हीट वेव के हालात बने हुए हैं। बिलासपुर संभाग में लू चलने की चेतावनी भी दी गई। वहीं, भिलाई के मैत्री बाग में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए शावर की व्यवस्था की गई। लोगों को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक घरों पर ही रहने की सलाह भी दी गई है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक स्थित है। हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण 27 मई को प्रदेश के सभी संभागों के अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में लू की स्थिति कम हो सकती है। वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

दुर्ग सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। दुर्ग सबसे अधिक गर्म रहा जहां तापमान 45.9 तक पहुंचा गया है। वहीं बिलासपुर 45.8, माना रायपुर 44.6 और राजनांदगांव 45.5 तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। फिर भी लू के आसा बने हुए हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- तेजी से प्रगति कर रहा प्रदेश
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने नीतीश
ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में लगी भीषण आग, NDRF की टीम घटनास्थल पर मौजूद
शेख हसीना की भारत यात्रा से बौखलाया पाकिस्तान, एलओसी पर की गोलीबारी, मिला करारा जवाब
गुरुनानक जयंती पर नहीं निकाल सकेंगे नगर कीर्तन… गुरुद्धारों में ही होगा संपूर्ण आयोजन… जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
Next Article लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?