ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अच्छी नींद पाने से लेकर तनाव-चिंता को कम करने में कारगर है यह तरीका…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

अच्छी नींद पाने से लेकर तनाव-चिंता को कम करने में कारगर है यह तरीका…

By @dmin
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

क्या आपको भी रात में अच्छी नींद लेने में कठिनाई होती है? अक्सर नींद टूट जाती है? तनाव-चिंता की समस्या बनी रहती है? इस तरह की दिक्कतों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की सलाह देते हैं। दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल करके इन समस्याओं से लाभ पाया जा सकता है। मेडिटेशन के अभ्यास की आदत शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह अभ्यास तंत्रिका तंत्र को शांत करके मस्तिष्क के कार्यों को आसान बनाने और आपको बेहतर महसूस कराने में मदद करती है।

Contents
  • दर्द से राहत दिलाने का तरीका
  • अच्छी नींद के लिए मेडिटेशन का अभ्यास
  • क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
  • मेडिटेशन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में जानिए

विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को नियमित रूप से मेडिटेशन के अभ्यास की आदत को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं। न्यूरोसाइंटिस्ट्स के अनुसार माइंडफुलनेस मेडिटेशन न सिर्फ मानसिक शांति के लिए कारगर हैं, साथ ही इससे तनाव-चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को भी कम किया जा सकता है। मेडिटेशन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी असरदार मानी जाती है। जिन लोगों को नींद विकारों की समस्या बनी रहती है उनके लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना किसी प्रभावी दवा से कम नहीं है। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

दर्द से राहत दिलाने का तरीका

पेन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि माइंडफुलनेस मेडिटेशन, सिरदर्द के साथ कई अन्य प्रकार के दर्द की समस्या से राहत दिलाने में कारगर तरीका हो सकता है। मेडिटेशन, दर्द की धारणा के लिए जिम्मेदार मस्तिष्क के हिस्सों के बीच सूचना के प्रवाह को काट देता है। यह तंत्रिकाओं को शांत करने का सबसे कारगर तरीका है, जिससे सिरदर्द में काफी आराम मिलता है। सिरदर्द की समस्या से आराम मिलने से नींद अच्छी आती है।

अच्छी नींद के लिए मेडिटेशन का अभ्यास

एक अन्य अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि शरीर और मस्तिष्क को आराम देकर, अनावश्यक विचारों को शांत करके मेडिटेशन आपके मस्तिष्क को आराम दिलाने का सबसे कारगर उपाय माना जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि मेडिटेशन कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे तनाव का स्तर कम रहता है। यह आपको अच्छी नींद पाने में सहायक हो सकता है। आरामदायक नींद में मदद करने के लिए मेडिटेशन प्राकृतिक रूप से मेलाटोनिन के स्तर को भी बढ़ाता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोविड महामारी के बाद से कई तरह की अनिश्चितताओं ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाला है जिसके कारण तनाव-चिंता जैसी समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ गया है। इस तरह के लक्षणों पर ध्यान न देने से डिप्रेशन की भी समस्या बढ़ जाती है। मेडिटेशन का अभ्यास करके सभी उम्र के लोग इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मेडिटेशन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में जानिए

अध्ययनों में मेडिटेशन को भावनात्मक और शारीरिक लाभ प्राप्त करने का सबसे सरल और कारगर तरीका बताया गया है।
तनावपूर्ण स्थितियों में एक नया दृष्टिकोण प्राप्त करने में मदद करती है।
अपने तनाव को प्रबंधित करने में सहायक अभ्यास है।
आत्म-जागरूकता को बढ़ाती है।
ध्यान केंद्रित करने में सहायक अभ्यास है।
नकारात्मक भावनाओं को कम करती है।
कल्पना और रचनात्मकता में वृद्धि होती है।
धैर्य और सहनशीलता बढ़ता है।

रायपुर में ओवर स्पीड कार चलाने पर विवाद, घर पहुंचकर बदमाशों ने शख्स से की मारपीट, तीन गिरफ्तार
Breaking News : चरोदा जंजगिरी मोड़ पर हादसा : ट्रक की चपेट में आने से रेलवे के एसएसई की मौत, दो माह बाद थी रिटायरमेंट
कम लागत की बिजली और आसान अनुदान, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की यही पहचान
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत व्यक्तियों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा…. कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रुपए और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति
Bhilai Breaking : हत्या के 33 माह बाद दर्ज हुई एफआईआर, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केदारनाथ में सारा-जान्हवी का हुआ था मौत से सामना बोलीं- हमें स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया था
Next Article सड़क पर कोई भी लगा सकता है एक्सीडेंट का झूठा इल्जाम, ऐसे में रखें इन बातों का ध्यान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?