ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : हत्या के 33 माह बाद दर्ज हुई एफआईआर, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : हत्या के 33 माह बाद दर्ज हुई एफआईआर, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: January 5, 2025
Share
हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 33 माह पुराने एक हत्या के मामले में एक दिन पहले 4 जनवरी 2025 को अपराध दर्ज किया गया। यही नहीं अपराध दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद इन 33 माह में पुलिस केवल मर्ग जांच करती रही। वर्तमान एसपी जितेन्द्र शुक्ला की सख्ती के बाद यह मामला फिर से खुला और आरोपी गिरफ्त में आया। 33 माह पुराने इस मामले के खुलासे में वर्तमान दुर्ग पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि 33 माह तक हत्या का यह केस वैशाली थाने में केवल मर्ग इंटीमेशन बनकर फाइल में पड़ा रहा।

दरअसल हत्याकांड का यह मामला 6 मार्च 2022 की रात का है। 7 मार्च 2022 की सुबह 108 को सूचना मिली कि जवाहर नगर कचरा भट्‌टी के पास एक युवक की लाश देखी गई। सूचना के बाद 108 एंबुलेंस द्वारा युवक की लाश को सुपेला अस्पताल लाया गया। इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान रामनगर मुक्तिधाम शीतला मंदिर के पास निवासी वरूण कुमार श्रेय ( 37) के रूप में हुई। मृतक का पहचान करने उपरांत पंचनामा कार्यवाही कर शव परीजन को सुपुर्द किया गया। खासबात यह है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद भी इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने दिया था सख्त निर्देश
दुर्ग जिले में एसपी जितेन्द्र शुक्ला की पोस्टिंग के बाद पुराने मामलों में आरोपियों की धरपकड़ तेज हुई। इस दौरान वैशाली नगर थाने में दर्ज वरूण कुमार श्रेय का मर्ग इंटीमेशन भी सामने आया। इस केस फिर से खोलने व पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद स्पष्ट तौर पर हत्या का मामला पाया गया। इसके बाद वैशाली नगर थाने में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथ में काम करने वाले दोस्त कालिया उर्फ अरथ नेताम को हिरासत में लिया।

पूछताछ में कालिया ने बताई सारी सच्चाई
पुलिस की पूछताछ में कालिया नेताम ने पूरी सच्चाई सामने रख दी। दरअसल कालिया व वरूण साथ में पेंटिग का काम करते हैं। कालिया पूर्व में बॉक्सिंग का नेशनल खिलाड़ी भी रह चुका है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च 2022 को दोनों कचरा भट्‌टी के पास शराब पीने गए। शराब पीने दौरान कालिया ने वरुण को कहा कि तुम काम कम करते हो लेकिन पैसा मुझसे ज्यादा पाते हो। इसी बात को लेकर दोनों में बहस बढ़ गई और कालिया ने अपना बॉक्सिंग पंच मारा। दो तीन पंच खाने के बाद वरूण जमीन पर गिर गया। इसके बाद कालिया ने पास में रखे डंडे से मारा और फरार हो गया। खास बात यह है कि 6 मार्च 2022 की घटना के बाद पुलिस ने इसी कालिया को हिरासत में लिया था लेकिन तब उसने पुलिस को गुमराह कर दिया था। कुछ दिनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने मर्ग के नाम पर केस को पेंडिंग रखा। बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपी के बयान के बाद 5 जनवरी 2024 को उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Bhilai Breaking : चौहान ग्रीन वैली में पानी पर बवाल, भरी गर्मी में सड़क पर आए लोग
Railway News : रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में लग रहे वाटर वेंडिंग मशीन, यात्रियों को किफयती दरों पर मिलेगा साफ पानी
रात को लूट और अगले दिन आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग का मोबाइल छीनकर भागा था बदमाश
कल से बदलने जा रहे हैं यह खास नियम, घरेलू LPG के बढ़ सकते हैं दाम, डिलीवरी का भी बदलेगा नियम
दुर्ग-भिलाई के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनेगा ठगड़ा बांध… विधायक वोरा ने अफसरों से जून तक कार्य पूर्ण कराने दिया निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बने पुरुषोत्तम देवांगन, चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल ने की घोषणा
Next Article छत्तीसगढ़ में शातिर का कारनामा, टमाटर के बाड़ी में उगा दिया गांजा, पुलिस ने उखाड़े 12 किलो पौधे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?