ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क पर कोई भी लगा सकता है एक्सीडेंट का झूठा इल्जाम, ऐसे में रखें इन बातों का ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सड़क पर कोई भी लगा सकता है एक्सीडेंट का झूठा इल्जाम, ऐसे में रखें इन बातों का ध्यान

By @dmin
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष स्कूटी से लडख़ड़ाकर गिर जाते हैं और पीछे बाइक से आ रहे व्यक्ति पर टक्कर मारने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, जबकि बाइक पर सवार व्यक्ति उस स्कूटी से काफी दूर है। उस व्यक्ति ने हेलमेट पर कैमरा लगा रखा था जिसके कारण वह खुद को उसी वक्त निर्दोष साबित कर पाया। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी स्थिति आपके सामने न आए, इसके लिए पहले से सतर्क रहें।

Contents
  • लड़ाई-झगड़े से बचें
  • स्थिति को रिकॉर्ड करें
  • वकील से बात करें
  • सबूत इकट्ठा करें
  • क्या कहता है कानून

लड़ाई-झगड़े से बचें

कोई व्यक्ति आप पर गाड़ी से टक्कर मारने का इल्ज़ाम लगा रहा है तो उस शख्स से शांति से पेश आएं। वो आप पर चिल्ला रहा है या हाथापाई पर उतर आया है, तो केवल अपना बचाव करने की कवायद करें और अपनी तरफ़ से नम्रता से पेश आएं।

स्थिति को रिकॉर्ड करें

इल्ज़ाम लगा रहे शख्स की गाड़ी और आपकी गाड़ी की तस्वीर मोबाइल कैमरे से ज़रूर लें क्योंकि गाडिय़ों में टक्कर हुई भी है या नहीं, इसका प्रमाण आपके पास सुरक्षित हो जाएगा। यह इस लिहाज़ से भी ज़रूरी है कि अगर झगड़े के बाद वो आपको फंसाने के लिए बाद में गाड़ी पर स्क्रेच मारता है या हानि पहुंचाता है तो आपके पास सुरक्षा के लिए सबूत मौजूद होंगे।

वकील से बात करें

दुर्घटना होने पर वकील से संपर्क करें और पूरी घटना के बारे में बताएं। आप जिस स्थिति में हैं उस दौरान क्या करना है और किन ग़लतियों से बचना है, वकील इस पर बेहतर सलाह देंगे।

सबूत इकट्ठा करें

सड़क या आस-पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज इकट्ठी करें। चश्मदीद गवाह जैसे दुकानदार आदि से बात करें और उन्हें गवाह के तौर पर पेश होने की दरख्वास्त करें।

क्या कहता है कानून

झूठे व्यक्ति के खिलाफ़ आप आईपीसी की धारा 211 के तहत केस दर्ज कर सकते हैं। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर दो साल की कैद भी हो सकती है। झूठी रिपोर्ट लिखने वाले अधिकारी पर भी आईपीसी की धारा 182 के तहत कार्रवाई की मांग कर सकते हैं। दोषी पाए जाने पर 6 साल तक की सजा या एक हजार तक का जुर्माना या दोनों भी हो सकते हैं।

संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत एफआईआर को रद्द करने के लिए वकील के माध्यम से हाई कोर्ट में रिट (याचिका) कर सकते हैं। एफआईआर गलत लगने पर कोर्ट उसको रद्द कर सकता है। संबंधित एफ.आई.आर में चार्जशीट आने पर सीआरपीसी की धारा 482 के तहत हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र के साथ बेगुनाही के सबूत जैसे वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग, फोटोग्राफ, दस्तावेज़ संलग्न कर सकते हैं। जब तक मामला कोर्ट में चलेगा, पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग कर मन व शरीर को रखे स्वस्थ्य: महापौर
शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
मतदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंचुरी वोटिंग’ क्रिकेट मैच का किया आयोजन
स्कूल नेशनल रोड व ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेंगे बीएसपी साइकलिंग क्लब के 27 खिलाड़ी, टीम रांची रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अच्छी नींद पाने से लेकर तनाव-चिंता को कम करने में कारगर है यह तरीका…
Next Article स्टार्टअप की शुरुआत हो लेकिन पूरी तैयारी के साथ….

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?