ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण

By @dmin
Published: June 28, 2021
Share
अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण
अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अग्नि सीरीज के सबसे अत्याधुनिक वर्जन अग्नि प्राइम नामक मिसाइल का आज यानी सोमवार सुबह 10:55 बजे सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित इस मिसाइल का ओडिशा के तट पर सफल परीक्षण किया गया। अग्नि प्राइम मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया है। अग्नि प्राइम मिसाइल को 4,000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि-4 और 5,000 किलोमीटर की अग्नि-5 मिसाइलों में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक तकनीकी को मिलाकर तैयार किया गया है। अग्नि प्राइम मिसाइल की मारक क्षमता 1000 से 1500 किलोमीटर है, लेकिन यह मिसाइल अत्याधुनिक साजो सामान से सुसज्जित है।

मोबाइल लॉन्चर से भी कर सकेंगे फायर
अग्नि प्राइम मिसाइल दो स्टेज और सॉलिड फ्यूल पर आधारित है। इसे एडवांस रिंग-लेजर गायरोस्कोप पर आधारित जड़त्वीय नेविगेशन सिस्टम द्वारा निर्देशित किया जाएगा। दोनों चरणों में समग्र रॉकेट मोटर्स हैं। इसका गाइडेंस सिस्टम इलेक्ट्रोमैकेनिकल एक्ट्यूएटर्स से लैस हैं। रक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सिंगल स्टेज वाले अग्नि-1 के विपरीत, डबल स्टेज वाले अग्नि प्राइम फ्लैक्सिबिलिटी के साथ सड़क और मोबाइल लॉन्चर दोनों से फायर किया जा सकता है।

स्लीक डिजाइन, अधिक मारक क्षमता
सूत्रों के मुताबिक, अग्नि प्राइम में अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग के कारण यह पिछले संस्करण की तुलना में कम वजन वाली स्लीक मिसाइल शक्ति है। इससे इसकी मारक क्षमता पहले तुलना में अधिक घातक होगी। हालांकि, सूत्र ने ज्यादा जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। 

1989 में हुआ था अग्नि-1 का परीक्षण
भारत ने मई, 1989 में पहली बार मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का टेस्ट किया था। उस वक्त इसकी मारक क्षमता 700 से 900 किलोमीटर थी। वर्ष 2004 में सेना में शामिल किया गया था। यदि अग्नि प्राइम का टेस्ट सफल रहता है तो यह अग्नि-1 की जगह ले लेगी। भारत अब तक अग्नि सीरीज की पांच मिसाइल विकसित कर चुका है।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक नक्सली ढेर
विधायक की नेक पहल: अब आप भी कर सकते बेटे-बेटियों की धूमधाम से शादी, तैयार हो रहा सर्व मांगलिक भवन
Gustakhi Maaf: नेतागिरी में कभी फूल तो कभी गालियां
राजधानी के पेंट गोदाम में भीषण आग, 6 फायर टेंडर के साथ दमकल कर्मियों ने पांच घंटे में आग पर पाया काबू
जनता कांग्रेस पार्षद प्रकाश जोशी और कार्यकर्ताओं ने विधायक व महापौर के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश, सीएम बघेल से भी की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ 'सच से सामना' मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ ‘सच से सामना’
Next Article दिल्ली एम्स कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह बुझाई आग, देखिए वीडियो दिल्ली एम्स कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह बुझाई आग, देखिए वीडियो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?