ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ ‘सच से सामना’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ ‘सच से सामना’

By @dmin
Published: June 28, 2021
Share
मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ 'सच से सामना'
मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ 'सच से सामना'/demo pic
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दस साल पुराने हत्या के एक मामले को सुलझा लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक आरोपी ने बातों ही बातों में अपने दोस्त को बताया कि उसने 2011 के दौरान रायपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल ने रविवार (27 जून) को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान संतोष यादव उर्फ घनश्याम (30) और उसके साथी लोकेश यादव (32) के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक, जिले के फरहादा गांव में जनवरी 2011 के दौरान रायपुर के कोसरंगी गांव निवासी लेखराम सेन (40) की हत्या कर दी गई थी। संतोष यादव ने फरहादा गांव में एक ढाबे पर अपने दोस्त को बातों ही बातों में बताया कि उसने 2011 में सेन की हत्या की थी। कुछ दिन बाद पुलिस को इसकी भनक लग गई। उन्होंने कुछ दिन पहले संतोष से पूछताछ की। अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि उसने लोकेश की मदद से जनवरी 2011 के दौरान सेन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को फरहादा गांव में धान के एक खेत में फेंक दिया था।

पुलिस को दिए अपने बयान में संतोष ने बताया कि 2011 के दौरान वह अपने मामा के घर गया था। वहां उसकी एक लड़की से प्यार हो गया था। गांव में देर रात धान के खेत में वह अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने गया था। उस दौरान वहां से गुजर रहे सेन ने दोनों को देख लिया और उनके रिश्ते के बारे में गांव वालों को बताने की धमकी दी। ऐसे में संतोष ने लोकेश की मदद से बेल्ट से गला घोंटकर सेन की हत्या कर दी।

आरटीओ की कार्रवाई: नहीं माने नियम तो 6 ड्रइविंग स्कूल हो गए निलंबित
रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट से 42 लाख की ठगी, रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर किया डिजीटल अरेस्ट
बांगो मिनीमाता जलाशय : सिर्फ पहचान ही नहीं छत्तीसगढ़ की शान है, जलमग्न दृश्यों को निहारने खींचे चले आते हैं पर्यटक
shreekanchanpath 50 # 03 December 2024
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका: मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी: यूरोप में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, यह हमारे लिए चेतावनी… बचाव के लिए दिया यह मंत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बदमाशों ने परिवार के चार सदस्यों को गोलियों से भूना, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर बदमाशों ने परिवार के चार सदस्यों को गोलियों से भूना, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
Next Article अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?