ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक की नेक पहल: अब आप भी कर सकते बेटे-बेटियों की धूमधाम से शादी, तैयार हो रहा सर्व मांगलिक भवन
Share
Notification Show More
Latest News
नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा
October 5, 2026
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप
October 5, 2026
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक की नेक पहल: अब आप भी कर सकते बेटे-बेटियों की धूमधाम से शादी, तैयार हो रहा सर्व मांगलिक भवन

By Om Prakash Verma Published January 2, 2023
Share
विधायक की नेक पहल: अब आप भी कर सकते बेटे-बेटियों की धूमधाम से शादी, तैयार हो रहा सर्व मांगलिक भवन
विधायक की नेक पहल: अब आप भी कर सकते बेटे-बेटियों की धूमधाम से शादी, तैयार हो रहा सर्व मांगलिक भवन
SHARE

नए साल के पहले दिन विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज संग पार्षद सीजू एंथोनी ने किया औचक निरीक्षण
संबंधित एजेंसी को दिया सख्त निर्देश कहा समय पर निर्माण कार्य पूरा करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे
भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रहने वाले सामान्य व गरीब वर्ग के लोगों को अब अपने बेटा- बेटी की शादी, सगाई व अन्य कार्यक्रम के लिए होटल व बड़े महंगे प्राइवेट शादी हॉल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम नागरिकों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन का निर्माण हुडकों में करा रहे हैं।

जिसका आज विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। विकास कार्य के जानकारी ली। इस दौरान पूरे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक देेवेंद्र यादव ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होना चाहिए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

गौरतलब है कि इस भवन के निर्माण के बाद यहां नॉमिनल फीस देकर कर आम नागरिक भी बड़ी धूमधाम के साथ शादी-पार्टी व सगाई कार्यक्रम आयोजित कर पाएंगे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से शहर के नागरिकों ने मांग की थी। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है और स्वीकृति मिलते ही विधायक यादव ने टेंडर व वर्क आर्डर आदि प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराया। ताकि निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो सकें और क्षेत्र की जनता को लाभ मिले। इससे पहले विधायक यादव की पहल से एक सर्व मांगलिक भवन का निर्माण बैकुंठधाम के पास रोड़ किनारे बनाया गया है। उसी दर्ज पर एक और मांगलिक भवन का निर्माण हुडकों में किया जा रहा है।

सर्व सुविधा युक्त होगा भवन
मिली जानकारी के अनुसार सर्व मांगलिक भवन सर्व सुविधा युक्त होगा। मतलब यहां भव्य गार्डन से लेकर मैरिज हाल, बारातियो व मेहमानों के ठहरने के लिए एसी और नॉन एसी रूम होंगे। 25 कमरे होंगे। जिसमें से 20 कमरे लेटबॉथ अटेच होंगे। 5 कमरे सामान्य होंगे। जब पूरा भवन बनकर और सज कर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां के कमरे और हॉल में एसी लगाया जाएगा। साथ ही यहां एक बड़ा किचन भी बनाया गया है। डेढ़ सौ से दो सौ गाडिय़ों को खड़ी करने के लिए पार्किंग होगी।

गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश
विधायक देवेंद्र यादव ने निर्माणाधीन एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेषतौर पर ध्यान रखने के साथ ही समय पर निर्माण कार्य को पूरा करने का भी निर्देश विधायक श्री यादव ने दिया है। विधायक यादव ने कहा कि जल्द ही सर्व मांगलिक हॉल बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ होगा।

You Might Also Like

नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

Om Prakash Verma January 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में हो गई 80.55 लाख टन धान की खरीदी, 19.33 लाख किसानों ने बेचा अपना धान
Next Article शादीशुदा युवती को भगा लाया बेटा तो हैवान बना बाप, कुल्हाड़ी मार कर की हत्या
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?