ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में
अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में
SHARE

राज बावा और निशांत सिंधू ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दिलाई जीत
स्पोट्र्स डेस्क/एंटीगुआ (एजेंसी)। यश धुल भी भारत को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तानों की खास लिस्ट में शामिल हो गए। उनसे पहले मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता था। इसके अलावा रविकांत शुक्ला (2006), ईशान किशन (2016) और प्रियम गर्ग (2020) की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल में हार गई थी।

अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले हर एक खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 40 लाख रुपये का इनाम देगा। वहीं, हर एक सपोर्ट स्टाफ को 25 लाख रुपये मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में ऋषिकेश कानितकर भारतीय टीम के हेड कोच रहे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा- मुझे यह इनाम देते हुए बेहद खुशी हो रही है। फाइनल में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। आपने भारत को गर्व महसूस करने का मौका दिया है।

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई।

जेम्स रियू ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राज बावा ने पांच और रवि कुमार ने चार विकेट झटके। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली। राज बावा को फाइनल में पांच विकेट लेने और 35 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, टूर्नामेंट में 506 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया।

भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी। अंडर-19 में कोई भी टीम इतनी बार विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। वहीं, यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड लगातार चौथा फाइनल मैच भी था। भारतीय टीम के नाम सबसे ज्यादा पांच विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार यह खिताब जीता है। भारतीय टीम इस साल विश्व कप में शानदार फॉर्म में थी। टीम ने टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से लेकर अब तक अपने सभी मैच जीते।

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन, आयरलैंड को 174 रन और युगांडा को 326 रन से हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में पिछली बार (2020) की चैंपियन बांग्लादेश (5 विकेट से) टीम को शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 96 रन से भारत ने एकतरफा जीत हासिल की। फिर फाइनल में 1998 की चैंपियन इंग्लैंड को चार विकेट से हराया।

Extremely proud of our young cricketers. Congratulations to the Indian team for winning the ICC U19 World Cup. They have shown great fortitude through the tournament. Their stellar performance at the highest level shows that the future of Indian cricket is in safe and able hands.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022

हमें अपने युवा खिलाडिय़ों पर गर्व-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘हमें अपने युवा खिलाडिय़ों पर गर्व है। हम उन्हें अंडर 19 वल्र्ड कप जीतकर लाने की बधाई देते हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया। उनका दिल जीत लेने वाला प्रदर्शन ये दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल हाथों में है।

Jalwa hai hamaara yahaan.
Many congratulations @BCCI on becoming champions for the 5th time.
Fantastic contributions from everyone and a deserved title. Enjoy the moment boys #U19CWC pic.twitter.com/E0zqirfIPA

— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 6, 2022

सहवाग सहित कई क्रिकेटरों ने युवाओं को किया सलाम
पीएम मोदी के अलावा देश विदेश के कई क्रिकेटरों ने भी वल्र्ड कप जीतने पर भारत की अंडर 19 टीम को सलाम किया है। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सह?वाग ने लिखा, ‘यहां जलवा है हमारा। पांचवीं बार चैंपियन बनने के लिए टीम को बहुत बहुत बधाई। हर किसी ने शानदार योगदान दिया। इस पल को एन्जॉय कीजिए।

Wine 1-Day Licence: शादी समारोह या अन्य किसी फंक्शन में पिलानी है मेहमानों को शराब तो एक दिन का लाइसेंस है जरूरी, चुकानी होगी इतनी कीमत
मध्य प्रदेश के इस ज़िले में धर्म और सामाजिक समरसता के नाम रहा साल का पहला दिन
मुख्यमंत्री ने सूरजपुर में गढ़कलेवा का किया लोकार्पण…. रिहन्द नदी के तट पर मिलेगा छत्तीसगढ़ के व्यंजनो का स्वाद
कमल पर मुहर नहीं लगाई तो 23 के बाद फिर खुल जाएगी शराब भट्ठी- प्रेमप्रकाश
राशनकार्ड, आधारकार्ड और अन्य पहचान पत्र के लिए लगाया गया विशेष शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठेका श्रमिक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत ठेका श्रमिक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत
Next Article स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?