ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमल पर मुहर नहीं लगाई तो 23 के बाद फिर खुल जाएगी शराब भट्ठी- प्रेमप्रकाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalPoliticsRaipur

कमल पर मुहर नहीं लगाई तो 23 के बाद फिर खुल जाएगी शराब भट्ठी- प्रेमप्रकाश

By @dmin
Published: December 15, 2021
Share
कमल पर मुहर नहीं लगाई तो 23 के बाद फिर खुल जाएगी शराब भट्ठी- प्रेमप्रकाश
कमल पर मुहर नहीं लगाई तो 23 के बाद फिर खुल जाएगी शराब भट्ठी- प्रेमप्रकाश
SHARE

पूर्वमंत्री पाण्डेय ने मतदाताओं को किया आगाह, कहा- सचेत रहे, सही प्रत्याशी चुनें
भिलाई। भाजपा के कद्दावर नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जनता को झूठ और फरेब करने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस चुनाव में वार्डवासियों ने भाजपा पर मुहर नहीं लगाई तो लक्ष्मीनारायण वार्ड की बंद हुई शराब भट्ठी 23 तारीख के बाद फिर खोल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम का क्षेत्र होने के बावजूद यहां 3 सालों में कोई विकास नहीं हुआ। इस सरकार ने भाजपाई सत्ता के दौरान करवाए गए कार्यों के ही फीते काटे और उद्घाटन किए। ऐसे लोगों को 20 तारीख को जवाब देना है।

लक्ष्मीनारायण वार्ड 44 में शराब भट्ठी बंद करने पर निकली आभार रैली के दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि स्थानीय लोगों की जागरूकता और भारी विरोध के बाद यहां से शराब भट्ठी को हटाकर छावनी भेज दिया गया, लेकिन छावनी वालों ने भी भट्ठी नहीं लगाने दी और वहां से भगा दिया। नतीजा यह है कि हटाई गई शराब भट्ठी अब तक कहीं नहीं लग पाई है। यदि चुनाव के बाद भाजपा इस वार्ड में नहीं आई तो फिर यहां शराब भट्ठी को कोई रोक नहीं पाएगा। इसलिए जरूरी है कि कांग्रेसियों के झूठ और फरेब के खेल को रोका जाए। उन्होंने आभार रैली के मंच से पूरे भिलाई के मतदाताओं का आह्वान किया कि जहां भी कमल हो, वहां कमल पर मुहर लगाएं, ताकि एक-एक कमल इकट्ठा होकर नगर में सरकार बनाए। प्रदेश की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने पर विधवा पेंशन 1000 रूपए देने का वायदा किया था, प्रापर्टी टैक्स कम करने का वायदा किया, 2500 रूपए भत्ता देने की बात कही थी, किन्तु एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। भिलाई में एक सड़क तक नहीं बनाई गई। हमने जो सड़कें, गार्डन बनवाए, इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाए, उसके फीते काटकर ये लोग अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं। हमने घर-घर पानी के कनेक्शन दिए, लेकिन ये लोग कनेक्शन काट रहे हैं। हमने टंकियां बनवाईं, ये लोग उद्घाटन कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि 3 साल पहले इस क्षेत्र में हम वोट मांगने आए थे और आज एक बार फिर वार्ड प्रत्याशी दया सिंह के लिए वोट मांगने आए हैं। जनता ने पिछली बार जो निर्णय दिया, उसे हमने 3 साल तक दिल में संजोकर रखा। जनता के निर्णय को मानकर सिर झुकाकर स्वीकार किया। आपने जिन्हें चुना, उसे पहले महापौर भी चुना। हमने उनके खिलाफ या उनके कामों पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की, क्योंकि हमारी आदत में ऐसा करना नहीं है। हमारी सोच है कि जिसे जनता ने अपना आशीर्वाद देकर काम करने के लिए भेजा है, उसे पूरा काम करने देना चाहिए। लेकिन 3साल बाद आज जब हम यहां खड़े हैं तो उनसे हिसाब-किताब करने का समय जरूर है कि आखिर इन 3सालों में आपने किया क्या? लक्ष्मीनारायण वार्ड के लिए, खुर्सीपार या भिलाई क्षेत्र के विकास के लिए आपका क्या योगदान रहा। क्योंकि जो उन्होंने किया उसे तो जनता ने विरोध कर हटा दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो लोग भगवा धारणकर हमारे साथ घूमा करते थे, वे आज दूसरी तरफ हैं। उन्हीं की चखना दुकान की वजह से यहां से शराब भट्ठी नहीं हटाई जा रही थी। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा क्योंकि जो लोग हमारे साथ धोखा कर सकते हैं, वे किसी के साथ भी धोखा कर सकते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में उन्हें बहुत कुछ देखने को मिला है। इसलिए इस चुनाव के महत्व को समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले नगरीय चुनावों में मतदाताओं को दो वोट करने का अधिकार है। एक वोट पार्षद के लिए तो दूसरा वोट महापौर के लिए किया जाता था, किन्तु कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र के इस सबसे महत्वपूर्ण अधिकार को जनता से छीन लिया। अब जनता को एक वोट करने है और उस पर दो निर्णय होंगे। यदि जनता कमल को जिताकर भेजेगी तो भिलाई में कमल छाप की सरकार बनेगी। यदि कमल की सरकार बनी तो गली-गली कोचियों, गांजा बेचने वाले, चोर, सट्टेबाजों पर अंकुश लगेगा। अभी ऐसे अपराधियों को यदि पुलिस पकड़ती है तो थाने वालों का ट्रांसफर हो जाता है। जिले में पिछले 3 सालों में 5 एसपी बदल दिए गए। कोतवाली के इस अवधि में 8 थानेदारों को हटाया गया। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए बोर्ड के मुताबिक, अफसरों को 2 साल की अवधि से कम तक रखना नियम विरूद्ध है। जो पुलिस अफसर अपराधियों पर अंकुश लगाता है, उसका ट्रांसफर कर दिया जाता है।

दया ने कहा, भट्ठी हट गई, अब स्वच्छ पानी पिलाएंगे
इससे पहले आभार रैली को सम्बोधित करते हुए वार्ड प्रत्याशी व युवा नेता दया सिंह ने कहा कि शराब भट्ठी हटाना वार्ड की मातृशक्ति की बड़ी जीत है। शराब भट्ठी के बाद अब पूरा ध्यान पानी की समस्या पर केन्द्रित करना है। वार्ड के नागरिकों को केमिकलयुक्त गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। हालात यह है कि उन्हें पानी भी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लेकिन वार्ड से चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता वार्डवासियो को शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी। मंच पर मौजूद पूर्वमंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय का उल्लेख करते हुए दया सिंह ने कहा कि पानी वाले बाबा के रूप में ख्यात प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भिलाई के जन-जन तक पानी पहुंचाने का भागीरथ प्रयास किया। अब लक्ष्मीनारायण वार्ड में भी शिवनाथ नदी से शुद्ध जल लाया जाएगा। इसके साथ ही पीएम आवास, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड समेत तमाम तरह की समस्याओं का समूल अंत होगा।

दया सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण भिलाई क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाने में श्री पाण्डेय का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने विकास की गंगा बहाई। प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने स्वयं बोलने की बजाए अपने काम के जरिए बोला। जो कहा वो करके दिखाया। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में सड़क, टंकी, नल, स्टेज समेत जितने भी काम हुए हैं, वे सारे काम भाजपा की सरकार के दौरान ही हुए। भाजपा ने 15 साल के शासन में सिर्फ काम किया, जबकि कांग्रेस के 3सालों में सिर्फ लूट मचाई गई। आश्वासन बांटे गए। जिन लोगों ने शराब भट्ठी बंद करने की गंगा जल लेकर कसमें खाई, उन्होंने घर-घर शराब पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये लोग झूठे आश्वासन देते हैं वाहवाही बटोरते हैं। दया सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अपार जन समूह को आश्वस्त किया कि जिस तरह से शराब भट्ठी का समाधान हुआ, उसी तरह वार्ड की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए वार्डवासियों, खासकर नारी शक्ति का सहयोग हमें बड़ी ताकत देगा। उन्होंने इस दौरान कचरा हटाने और कमल खिलाने का नारा भी दिया।

Gustakhi Maaf: डीजे की आवाज में गुम हो गई आवाज
नया संकट: ब्लैक और व्हाइट के बाद अब येलो फंगस ने दी दस्तक, गाजियाबाद में मिला पहला मरीज
सिक्किम के नाकूला में भारतीय जवानों ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम, 20 चीनी सैनिक घायल
सुप्रीम कोर्ट से आरबीआई ने कहा, छह महीने तक ईएमआई ब्याज में राहत ठीक नहीं
महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का प्रदर्शन…. 14 जुलाई को सेक्टर-1 से सेक्टर-9 तक निकलेगी साइकिल रैली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 61 # 15 december 2021
Next Article कोयला खनन: गहलोत और बघेल, ब्लैकआउट के आशंका के चलते दिल्ली पहुंचा मामला कोयला खनन: गहलोत और बघेल, ब्लैकआउट के आशंका के चलते दिल्ली पहुंचा मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?