ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखग है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के किए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।Ó

शब्दों में दुख व्यक्त नहीं कर सकता: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं। दयालु और स्नेही लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढिय़ां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

कला जगत के लिए अपूरणीय छति: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में लिखा कि हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हृदय विदारक है। यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय छति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्व भर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

कई पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किए
अपने लगभग 78 साल के करियर में करीब 25 हजार गीतों को अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था। तीन बार उन्होंने राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया था। अपनी मधुर आवाज से लोगों को मोह लेने वाली लता मंगेशकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न और दादा साहेब फालके अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

इस वजह से हुआ लता मंगेशकर का निधन
ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीडि़त होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राहुल गांधी ने जताई संवेदना
लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

भूपेश बघेल ने कहा कला जगत के लिए अपूरनीय क्षति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वर कोकिला, ‘भारत रत्नÓ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दु:खद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुश्री लता मंगेशकर जी के गाये मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनकी आवाज़ ही उनकी पहचान है, जो कभी खो नहीं सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री लता मंगेशकर जी ने 30 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए, उनके निधन से भारत ने आज एक रत्न खो दिया है।

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत की दूसरी जीत, स्पेन को 3-0 से दी पटखनी
अवंती बाई चौंक पर प्रमुख राइजिंग पाइप लाइन का संधारण, 5000 घरों में पहुंचा पानी
राज्यसभा की 73 सीटें होंगी खाली, भाजपा को बहुमत की चुनौती
कांग्रेस को एक और झटका: लंबे समय तक कांग्रेसी रहे इस नेता ने छोड़ी पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा 5 पेज का इस्तीफा
सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में
Next Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं राज्यपाल ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?