ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री रामलला दर्शन योजना: भजन गाते हुए 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, श्रममंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurCG GovermentChhattisgarhRaipur

श्री रामलला दर्शन योजना: भजन गाते हुए 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, श्रममंत्री ने दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: November 6, 2024
Share
श्री रामलला दर्शन योजना: भजन गाते हुए 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, श्रममंत्री ने दिखाई हरी झंडी
श्री रामलला दर्शन योजना: भजन गाते हुए 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, श्रममंत्री ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत हुआ। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए विशेष ट्रेन में सवार होकर यात्री रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। ये श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है और सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यह उनका सौभाग्य है। कोरबा जिले के हरि प्रसाद मैत्री, मनमोहन साहू, बनवारी पटेल, बिलासपुर जिले की श्रीमती उषा वाजपेयी भी अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा कराकर सरकार पुण्य का काम कर रही है। उम्र के इस पड़ाव में सभी को तीर्थ यात्रा की इच्छा रहती है लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के चलते संभव नहीं हो पाता है। हम सरकार के आभारी है कि उन्होंने हमारी ये इच्छा पूरी की।

अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एसडीएम पीयूष तिवारी, रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Big accident : मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत… राहत कार्य में जुटा प्रशासन
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर के फर्जी साइन से ठगों ने बांट दिया 10 से ज्यादा गांवों में वन अधिकार पट्टा, भोले-भाले ग्रामीणों से रिश्वत भी ले ली
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 12 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ाए पंजाब के दो शातिर, दुर्ग में कर रहे थे बिक्री
केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम: रोजगार, प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा
मुख्यमंत्री को वोरा ने सौंपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कामकाज की रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्युमीनियम के मेटल बाज़ार ने दर्ज की 35 प्रतिशत की बढ़त; लघु व मध्यम उद्योगों द्वारा डिजिटल खरीददारी में हो रही है उल्लेखनीय वृद्धि वेदांता एल्युमीनियम के मेटल बाज़ार ने दर्ज की 35 प्रतिशत की बढ़त; लघु व मध्यम उद्योगों द्वारा डिजिटल खरीददारी में हो रही है उल्लेखनीय वृद्धि
Next Article सीजी पीएससी ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की नई तारीखों का किया ऐलान, जानिए कब होगा इंटरव्यू सीजी पीएससी ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की नई तारीखों का किया ऐलान, जानिए कब होगा इंटरव्यू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?