ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कलेक्टर के फर्जी साइन से ठगों ने बांट दिया 10 से ज्यादा गांवों में वन अधिकार पट्टा, भोले-भाले ग्रामीणों से रिश्वत भी ले ली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNewsRaipur

छत्तीसगढ़ में कलेक्टर के फर्जी साइन से ठगों ने बांट दिया 10 से ज्यादा गांवों में वन अधिकार पट्टा, भोले-भाले ग्रामीणों से रिश्वत भी ले ली

By @dmin
Published: December 16, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर के फर्जी साइन से ठगों ने बांट दिया दस से ज्यादा गांवों में वन अधिकार पट्टा, भोलभाले ग्रामीणों से रिश्वत भी ले ली
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर के फर्जी साइन से ठगों ने बांट दिया दस से ज्यादा गांवों में वन अधिकार पट्टा, भोलभाले ग्रामीणों से रिश्वत भी ले ली
SHARE

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कलेक्टर के फर्जी साइन करके वन अधिकार पट्टा बांटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रुपए लेकर ठगों ने कितने लोगों को जाली वन अधिकार पत्र प्रदान किया इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने पाली के अनुविभागीय दंडाधिकारी मनोज खांडे को पाली थाना में केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह है पूरा मामला
दो सप्ताह पहले पाली विकासखंड के ग्राम मंगामार में रहने वाले कुछ लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच छत्रपाल सिंह से वन अधिकार पत्र के लिए सम्पर्क किया। छत्रपाल की पत्नी हेमलता वर्तमान में मंगामार की सरपंच है। छत्रपाल ने अधिकार पत्र प्राप्त करने के लिए जरूरी प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया और इसमें लगने की बात कही। इस बीच एक ग्रामीण ने छत्रपाल को बताया कि कुछ लोगों ने वन अधिकार पत्र बहुत कम समय में प्राप्त कर लिया है। इसके लिए रिश्वत दी है। ग्रामीण की बात सुनकर छत्रपाल को संदेह हुआ। उसने एक व्यक्ति से वन अधिकार पत्र मांगकर देखा और इसकी जानकारी वन अधिकार समिति के सदस्य सह जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर को दी।

गणराज ने वन अधिकार पत्र असली वन अधिकार पत्र से मिलान किया। उसे अधिकारियों के हस्ताक्षर और सील मोहर में गडबड़ी मिली। वन अधिकार के पत्रक के नंबर की जांच की गई तो सरकारी रिकार्ड में उक्त पत्रक किसी और व्यक्ति के नाम पर दर्ज होना पाया गया। गणराज ने मामले की जानकारी कोरबा के अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले और कलेक्टर संजीव झा को दी।

दस से ज्यादा गांवों में बांटा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ठगों ने पाली विकासखंड के ग्राम मंगामार, डोरकी, नोनबिर्रा, उड़ता और बासीबार के अलावा 10 से 15 गांव के लोगों को जाली वन अधिकार पत्रक बांटे हैं। इसमें ग्राम मंगामार के एक कपड़ा दुकान के अलावा कुछ कोटवारों की भूमिका संदिग्ध है। केस दर्जकर जांच होने पर फर्जीवाड़े की पूरी सच्चाई सामने आने की संभावना है।

पाटन तहसील ऑफिस के औचक निरीक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त, सर्किल नोट बुक संधारण नहीं करने पर रोकी वेतन वृद्धि
एआई और डेटा एनालिटिक्स से शिक्षा में बदलाव, छत्तीसगढ़ का विद्या समीक्षा केंद्र बना राष्ट्रीय मानक
राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार
जनजाति और वनांचल क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बढ़ाने विशेष जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीचर की हैवानियत : पांचवी कक्षा की छात्रा को पहले पेपर कटर से मारा, फिर पहले माले से फेंका
Next Article श्रीराम कथा : चिन्मयानंद बापू ने बताया रामकथा का महत्व, कहा- संसार का सुख पाना है तो रामकथा के डूब जाओ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?