ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए जारी किए आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए जारी किए आदेश

By @dmin
Published: May 15, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भिलाई निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। निगम कर्मचारियों के लिए यह सुखद खबर है। राज्य शासन ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है इसी के तहत निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने तत्परता दिखाते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश शीघ्र जारी कर दिया है। अब आने वाले महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता निगम के कर्मचारियों को मिलेगा और उनके खाते में अतिरिक्त राशि आएगी। लेखा अधिकारी जीतेंद्र ठाकुर ने बताया कि जून महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता वेतन में जुड़कर कर्मचारी/अधिकारियों को मिलेगा, इसकी तैयारी लेखा विभाग द्वारा कर ली गई है, उन्होंने बताया कि मई का वेतन जो जून में मिलेगा उसमें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ निगम के कर्मचारियों को मिलेगा।

इसी के साथ ही कर्मचारियों के तनख्वाह में इजाफा हो जाएगा, लेखा अधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते के हिसाब से 5000 से 6000 के मध्य, द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को 3500 से 4500 हजार के बीच, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों 3000 के समीप और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 2 से ढाई हजार के मध्य की राशि अगले वेतन में जुड़कर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र महंगाई भत्ता दिलाने के निर्देश दिए थे, इसी तारतम्य में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अब मिलने लगेगा, जिसकी काफी समय से कर्मचारी बाट जोह रहे थे। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शासन से आदेश जारी होते ही प्रकरण को आयुक्त के समक्ष रखते हुए शीघ्रता का परिचय दिया और आदेश जारी कराने के लिए फाइलों की प्रक्रिया पूर्ण कराई।

निगम आयुक्त के जारी आदेश के तहत सातवें वेतनमान में 5% की बढ़ोतरी की गई है पहले 17% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल रहा था लेकिन अब बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ 22% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा वहीं अगर छठवां वेतनमान की बात करें तो 10% की वृद्धि छठे वेतनमान के महंगाई भत्ते में की गई है पहले कर्मचारियों को 164% महंगाई भत्ता का लाभ मिल रहा था परंतु अब बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ 174% महंगाई भत्ता का लाभ छठवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा।

बेमेतरा जिले में दलहन के रकबे में चार गुना की वृद्धि
आयुक्त ने की जोन के कार्यों की समीक्षा…. सुबह से शाम तक चली बैठक…. हर कार्य के लिए डेडलाइन तय कर कार्य करने के दिए निर्देश
सीएम बघेल का भिलाई में रोड शो, मिनट टू मिनट कार्यक्रम
बढऩे वाली है ठंड, तैयार रखें गर्म कपड़े, मौसम विभाग का आया नया अपडेट
Railway Breaking : साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित यह ट्रेनें है रद्द, आधा दर्जन ट्रेनों का बदला शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा राम मंदिर निर्माण कार्य: अगले महीने से आकार लेने लगेगा गर्भगृह, अगस्त तक तैयार हो जाएगा राम चबूतरा
Next Article समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है – मंत्री मोहम्मद अकबर

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?