ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम मंदिर निर्माण कार्य: अगले महीने से आकार लेने लगेगा गर्भगृह, अगस्त तक तैयार हो जाएगा राम चबूतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राम मंदिर निर्माण कार्य: अगले महीने से आकार लेने लगेगा गर्भगृह, अगस्त तक तैयार हो जाएगा राम चबूतरा

By @dmin
Published: May 15, 2022
Share
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हुई। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। ट्रस्ट व कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अब तक हुए काम का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में तय हुआ है कि जून से राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने का काम प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि राममंदिर के चबूतरे (प्लिंथ) का काम अभी चलता रहेगा जो अगस्त तक पूरा हो सकेगा। इस बीच गर्भगृह व प्लिंथ का काम एक साथ संचालित करने की योजना बनी है। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बैठक के पहले दिन सुबह नौ बजे रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के बाद रामजन्मभूमि परिसर स्थित विश्वामित्र आश्रम में एलएंडटी के कार्यालय में बैठक की। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित कार्यदायी संस्था के इंजीनियर शामिल हुए। बैठक में इंजीनियरों ने अब तक हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अयोध्या में शनिवार को हुई बैठक

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पहले दिन केवल कार्यों की समीक्षा की गई। अब तक कितना काम हुआ है, डेडलाइन तक काम पूरा हो पाएगा या नहीं, पत्थरों की आपूर्ति की क्या स्थिति है, रिटेनिंग वॉल के निर्माण की क्या प्रगति है, इन सबकी प्रगति रिपोर्ट नृपेंद्र मिश्र के समक्ष प्रस्तुत की गई। बताया कि अभी राममंदिर के चबूतरे (प्लिंथ) का निर्माण कार्य चल रहा है। राममंदिर की प्लिंथ सात लेयर में बननी है, अब तक पांच लेयर तैयार हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्लिंथ का काम अगस्त तक पूरा हो पाएगा। प्लिंथ के काम में अब तेजी लाई गई है, प्रतिदिन ग्रेनाइट के करीब 80 पत्थर चबूतरे में लगाए जा रहे हैं। वहीं पत्थरों की आपूर्ति की समीक्षा भी की गई जो संतोषजनक है। बताया कि गर्भगृह का काम भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। गर्भगृह के चबूतरे का काम जिस दिशा में पूरा होता जाएगा, उस दिशा से गर्भगृह का निर्माण भी शुरू कर देंगें। दोनों काम समानांतर चलेंगे।

ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि जून से गर्भगृह को आकार देने का काम प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए पहली जून की तिथि नियत की गई है। इस दिन ज्येष्ठ की अमावस्या की शुभ तिथि है। इस दिन से पूजन के साथ ही गर्भगृह को आकार देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन मिश्र, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपालजी सहित कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।

राफ्ट की ढलाई के लिए लगाई गई मशीन

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए तीन दिशा में 12 मीटर गहरी रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है। पश्चिम दिशा में सरयू की धारा प्रवाहमान है, ऐसे में सरयू की बाढ़ के आक्रमण से मंदिर को बचाने के लिए 12 मीटर गहरी दीवार बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक उत्तर व दक्षिण दिशा में रिटेनिंग वॉल के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। करीब छह मीटर गहराई तक चट्टान बिछाई जा चुकी है। बरसात से पहले यह काम पूरा करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना विजय रथ को ध्वज दिखा कर किया रवाना…. आम जनता से की जागरुकता की अपील
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री साय
दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोज निकाले 170 गुम मोबाइल, एसपी ने लोगों को बुलाकर किया वितरण
CM भूपेश बघेल ने PM नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र… छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास की लक्ष्य पूर्ति की ओर आकृष्ट किया ध्यान
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर प्रवास के दौरान किया नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेता प्रतिपक्ष का सीएम बघेल पर हमला, कहा- श्रीलंका की राह पर है राज्य सरकार नेता प्रतिपक्ष का सीएम बघेल पर हमला, कहा- श्रीलंका की राह पर है राज्य सरकार
Next Article भिलाई निगम के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए जारी किए आदेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?