ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है – मंत्री मोहम्मद अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी है – मंत्री मोहम्मद अकबर

By @dmin
Published: May 15, 2022
Share
SHARE

रायपुर । वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी स्थित निवास कार्यालय में मरार (पटेल) समाज के कबीरधाम जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में पटेल समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री भगवान सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कबीरधाम जिला अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल ने मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा पटेल समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।

वन मंत्री ने भगवान सिंह पटेल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वन मंत्री ने जिला अध्यक्ष को पटेल समाज की मजबूती के लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने कहा। श्री मोहम्मद अकबर ने पटेल समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि पटेल समाज मेहनतकश समाज है, जो कि दिन-रात एक कर अपना पसीना बहाते हुए शाक-सब्जी व अन्य फसलों का उत्पादन करता है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज पटेल समाज राजनैतिक रूप से जागरूक समाज है। पटेल समाज के लोग आज छत्तीसगढ़ शासन के अलग-अलग इकाई में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पटेल समाज के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह पटेल ने मंत्री मोहम्मद अकबर को भरोसा दिलाया कि वे समाज के सभी लोगों को विश्वास में लेते हुए समाज के हित में सदैव सक्रिय रहेंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि वे भविष्य में पटेल समाज को नई-नई सौगात देते रहेंगे। पटेल समाज के प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री हरि पटेल सदस्य छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड, राजू पटेल जिला इकाई सचिव, तुलसी पटेल जिला प्रवक्ता, राम चरण कुसरो, कैलाश पटेल, रामअवतार पटेल, लेखराम पंचेश्वर, विश्वनाथ पटेल आदि शामिल थे।

अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2502 नए मामले आए, रायपुर सबसे प्रभावित क्षेत्र, अब 15464 एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी, भाजपा ने कहा- कब तक हक मारोगे
राजधानी में बेखौफ बदमाश : सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा, तमाशा देखते रहे लोग
छत्तीसगढ़ में नाबालिग का कारनामा : हैंडसम बंदों की आईडी लगाकर लड़कियों से दोस्ती, मिलने बुलाकर करता था लूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए जारी किए आदेश
Next Article मेनका गांधी को समन: भारतीय पशु चिकित्सा संघ ने दायर किया है मानहानि का केस मेनका गांधी को समन: भारतीय पशु चिकित्सा संघ ने दायर किया है मानहानि का केस

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?