ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने रोका काफिला, विधायक वोरा से सड़क पर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने रोका काफिला, विधायक वोरा से सड़क पर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा

By @dmin
Published: January 18, 2022
Share
नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने रोका काफिला, विधायक वोरा से सड़क पर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा
नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने रोका काफिला, विधायक वोरा से सड़क पर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से दुर्ग शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। वोरा ने ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट का काम ब्याज मद से कराने की अनुमति शीघ्र देने का आग्रह किया। वोरा ने कहा कि शिवनाथ नदी रोड और गौरवपथ के डामरीकरण का काम भी विभागीय प्रक्रिया पेंडिंग होने के कारण प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। ये कार्य शीघ्रता से पूरा कराना जरूरी है। नगरीय प्रशासन मंत्री ने तत्काल राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ सौमिल रंजन चौबे से फोन पर चर्चा करते हुए दुर्ग के विकास कार्यों से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये।

वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया से कहा कि दुर्ग शहर के विकास कार्यों से संबंधित प्लान और प्रस्ताव निगम कार्यालय में पेंडिंग न रखे जाएं। शहर की सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। इसके अलावा वार्डों में विकास कार्यों के लिए भी राशि की जरूरत है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की जा चुकी है। इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। डॉ डहरिया ने कहा कि निगम आयुक्त को इस संबंध में विकास कार्य कराने के निर्देश दिये जाएंगे। शहर की कई सड़कों के डामरीकरण कार्य के लिए स्वीकृत 3 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। चर्चा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, अनूप चंदानिया भी मौजूद थे। डहरिया ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ब्याज मद से राशि व्यय करने के प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति दी जाएगी।

इसके अलावा शिवनाथ नदी रोड और गौरव पथ निर्माण कार्य से संबंधित पेंडिंग प्रक्रियाएं भी तत्काल पूरी कराई जाएगी। डहरिया ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के लिए शीघ्र ही राशि मंजूर की जाएगी। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया राजधानी में अपने बंगले से आरंग जाने के लिए निकल चुके थे। इसी दौरान वोरा डॉ डहरिया के निवास के करीब पहुंचे। वोरा को देखकर नगरीय प्रशासन मंत्री ने अपना काफिला रोका और सड़क पर ही विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। डॉ डहरिया ने वोरा के साथ ही महापौर और निगम के एमआईसी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुर्ग शहर में विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराया जाएगा।

शराब के नशे में दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मौके पर एक की मौत और एक घायल
Exit Pool Banned: निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ में बनेगी आधुनिक फिल्म सिटी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया चित्रोत्पला फिल्मसिटी प्रोजेक्ट का भूमि पूजन
Gustakhi Maaf: नर्सिंग कालेजों में भेड़-बकरियों की भर्ती
खैरागढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य की कलाधानी के रूप में सजाएंगे-संवारेंगे: सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण
Next Article निगम की एमआईसी में लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर ने संभाला पदभार, विधायक ने दी बधाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?