ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway Breaking : साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित यह ट्रेनें है रद्द, आधा दर्जन ट्रेनों का बदला शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

Railway Breaking : साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित यह ट्रेनें है रद्द, आधा दर्जन ट्रेनों का बदला शेड्यूल

By Mohan Rao
Published: February 14, 2025
Share
रेलवे न्यूज
SHARE

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गकत अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में संदर्भ में अधोसंरचना विकास के दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बन्डामुन्डा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण दुर्ग से आरा व आरा से दुर्ग की चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस व इतवारी टाटानगर पैसेंजर को रद्द किया जा रहा है।

15 से 25 फरवरी, 2025 तक गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी प्रकार 25 फरवरी, 2025 को गाड़ी संख्या 18113 /18114 टाटानगर-बिलासपुर–टाटानगर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 25 फरवरी, 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 24 फरवरी, 2025 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 24 फरवरी, 2025 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक  के रास्ते पुरी पहुंचेगी।

देरी से चलने वाली गाडियां

  • दिनांक 17 फरवरी, 2025 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • दिनांक 17 फरवरी, 2025 को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
  • दिनांक 24 फरवरी, 2025 को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • दिनांक 24 फरवरी, 2025 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101  एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • दिनांक 24 फरवरी, 2025 को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
  • दिनांक 25 फरवरी, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटीएक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 25 फरवरी, 2025 को हटिया से चलने वाली 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 25 फरवरी, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज मिले 33 नए कोरोना पॉजिटिव, 128 मरीजों के डिस्चार्ज के बाद अब एक्टिव केस 715
मौसम की मार : जगदलपुर में बाइक सवारों पर गिरा गुलमोहर का पेड़, दो युवकों की मौत और एक घायल
दुर्ग में भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम साय के रोड शो से भगवामय हुआ शहर, मुख्यमंत्री बोले- विकास के लिए भाजपा जरूरी
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में स्वेटर सप्लाई के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली से गिरफ्तार हुए बंटी-बबली
पीडब्ल्यूडी हुआ सख्त, इंजीनियरों के साथ समीक्षा कर काम बेचने वाले ठेकेदारों की बनेगी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चैंपियंस ट्रॉफी के विनर को मिलेगी इस साल दोगुनी प्राइज मनी, आईसीसी ने 29 करोड़ से 60 करोड़ की इनामी राशि
Next Article बोर्ड एग्जाम का ट्रेस दूर करेंगे स्पेशलिस्ट, छात्र कर सकेंगे सीधे सवाल… कल से माशिमं शुरू करेगा हेल्पलाइन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?