ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान में तख्तापलट की आशंका, चुनाव से पहले सत्ता से बाहर होंगे इमरान खान?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाकिस्तान में तख्तापलट की आशंका, चुनाव से पहले सत्ता से बाहर होंगे इमरान खान?

By @dmin
Published: February 17, 2022
Share
इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान में इमरान खान सरकार की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विपक्षी पार्टियां इमरान को सत्ता से बेदखल करने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में भी कई स्तर पर फूट पड़ी हुई है। रिपोट्र्स बताती हैं कि सेना से भी इमरान खान के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। इन सभी मसलों को लेकर पाकिस्तान में भारत के पूर्व हाई कमिश्नर जी पार्थसारथी ने अपनी बात रखी है।

कर्ज के जाल में फंसता जा रहा है पाकिस्तान
ट्रिब्यून में पार्थसारथी ने लिखा है कि पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल ने इमरान खान की एंट्री कराई है और यह सच है कि पाकिस्तान सेना के समर्थन से ही इमरान खान की सरकार चल रही है। उन्होंने तुर्की और मलेशिया जैसे देशों से बेहतर संबंध बनाने के लिए भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से संबंध खराब कर लिए हैं।

उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान सरकार कर्ज के जाल में लगातार फंसती जा रही है। चीन पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर के नाम पर पाकिस्तान लापरवाही से कर्ज उठाए जा रहा है। इमरान खान सरकार के पास सबसे सख्त अंतरराष्ट्रीय कर्जदाता, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से दान के लिए लेनदारों द्वारा लगाई गई बढ़ती शर्तों को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

सैन्य तख्तापलट की आशंका?
पार्थसारथी ने लिखा है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में जो भी किया अमेरिका उससे नाराज चल रहा है। और अब अफगानिस्तान और तालिबान के संबंध भी खराब होते जा रहे हैं। जो बाइडेन ने सत्ता में आने के बाद इमरान खान से बातचीत नहीं की है, यह दोनों देशों के बीच खराब संबंधों का सबसे बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने कहा है कि अगले डेढ़ साल में पाकिस्तान में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा सितंबर 2022 में रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में वह अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे। लेकिन इमरान खान चाहेंगे कि फैज हमीद नए सेना प्रमुख बनें राकी उनका रास्ता आसान रहे और फिर से पीएम बन सकें। ऐसे हालात में सेना और इमरान सरकार में रार बढऩे वाली है। ऐसे में बहुत संभव है कि पाकिस्तान में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन या सैन्य तख्तापलट हो।

कार और ट्रक में टक्कर, 4 महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत, आठ माह का बच्चा घायल
ब्रेकिंग न्यूज: प्रदेश में अब योजनाओं के तेज रफ्तार क्रियान्वयन की तैयारी… सीएम बघेल अगले 15 दिनों तक लगातार करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा
छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर रहेगी अब शासन की सीधी नजर, रायपुर में  स्थापित हुआ विद्या समीक्षा केंद्र
साइकिल पोलो में छत्तीसगढ़ की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक
Big accident : पिकनिक मनाने जा रहे टीचर्स और स्टाफ से भरी स्कूल बस पलटी, हादसे में 10 घायल, 7 की हालत बेहद गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दक्षिण एशिया में बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा, हिंदुओं की हत्या और जवानों की शहादत में है कोई लिंक?-कांग्रेस सांसद किरायेदार थोड़ी हैं, हिस्सेदार हैं…मनीष तिवारी ने प्रियंका गांधी पर भी कसा तंज
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर हाईकोर्ट की रोक को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?