ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव गांधी किसान न्याय योजना: 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में किए जाएंगे ट्रांसफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में किए जाएंगे ट्रांसफर

By @dmin
Published: May 17, 2022
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण के लिए इस वर्ष 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि अधिकृत किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त के रूप में करीब 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत बीते 2 वर्षों में किसानों के खाते में 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

  • राशि अंतरण के लिए 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जायेंगे कार्यक्रम
  • राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि किए गए अधिकृत
  • छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
  • जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा कार्यक्रम
  • बीते 2 वर्षों में योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में किया गया 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य अतिथियों को अधिकृत किया गया है। जिसके अनुसार सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विेकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बेमेतरा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग के कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, कबीरधाम के कार्यक्रम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजनांदगांव के कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, रायपुर के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, कोरबा के कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद के कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, रायगढ़ के कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सूरजपुर के कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और बस्तर के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार कोण्डागांव में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक मोहन मरकाम, गरियाबंद जिले के कार्यक्रम में विधायक श्री अमितेश शुक्ल, नारायणपुर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, बलौदाबाजार के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुंदर दास, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोरिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल, दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार और बीजापुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी मुख्य अतिथि होंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास परिसर में रोपे अमरूद, आम और बोहार के पौधे
महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने साधा केन्द्र पर निशाना, कहा- राज्य सरकार की नहीं करती मदद, महंगाई से त्रस्त हैं महिलाएं
योगी मॉडल से बेंगलुरु हिंसा के दोषियों को सबक सिखाएंगे येदियुरप्पा, सरकारी-निजी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली का ऐलान
चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
30 जनवरी को दो मिनट के लिए ‘थम’ जाएगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि और आजीविका मॉडल को मिली सराहना, श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में कृषि उत्पादन आयुक्त ने दिया प्रस्तुतीकरण छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि और आजीविका मॉडल को मिली सराहना, श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में कृषि उत्पादन आयुक्त ने दिया प्रस्तुतीकरण

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?