ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंधी तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था, कोरबा में पूरा टॉवर गिरा, भिलाई की सप्लाई लाइन प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

आंधी तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था, कोरबा में पूरा टॉवर गिरा, भिलाई की सप्लाई लाइन प्रभावित

By Mohan Rao
Published: May 29, 2023
Share
टॉवर गिरने से प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था
SHARE

कोरबा/भिलाई। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नौतपा के साथ ही आंधी-तूफान का भी कहर बरफ रहा है। कोरबा जिले में तो पिछले चार दिनों से रोज आंधी तूफान व बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। इसके कारण लगातार बिजली संकट पैदा हो रहा है। कोरबा के पाली क्षेत्र में तो हाईटेंशन का पूरा टॉवर ही गिर गया। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

नौतपा के बीच रविवार को लगातार चौथे दिन तेज आंधी तूफान और बारिश होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। पाली ब्लॉक के कई गांव में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। यहां पर मखुरा तालाब के पास हाईटेंशन टावर आंधी तूफान के चलते गिर गया। जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही। तहसील मुख्यालय में भी कई घंटे तक बिजली बंद रही। तेज आंधी तूफान के चलते कई पेड़ धराशाई हो गए। कई घरों के छज्जे उड़ गए लोगों को कई प्रकार के समस्याओं से गुजरना पड़ा।

भिलाई के केदामरा सबस्टेशन में पहुंचती है बिजली
पाली में हाईटेंशन का टॉवर गिरा है उसकी सप्लाई भिलाई तक पहुंचती है। बताया जा रहा है कि ट्रांसमिशन लाइन का यह टावर भिलाई केदामारा में ग्रेड के सब स्टेशन को कोरबा से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस हाईटेंशन टावर के धराशाई होने से सब स्टेशन को होने वाली बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि दूसरी लाइन ठीक होने के कारण भिलाई शहर की बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। इधर गिर गए टॉवर को फिर से खड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है।

कलेक्टर जनदर्शन में अनोखी गुहार लेकर पहुंचा युवक, बोला- प्रेमिका से मिला दो साहब… जानिए फिर क्या हुआ
मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश में बहा रहे विकास की गंगा-अशोक साहू
बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की हुई शुरुआत
shreekanchanpath 65 # 18 December 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी जगदलपुर से विशाखापट्नम जा रही मालगाड़ी के समने कूदकर युवक ने दी जान… जांच में जुटी पुलिस
Next Article अब सेना होगी और सशक्त : इसरो ने लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1…. जानिए क्या है इसकी खासियत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?