ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया तो देंगे वोट, ममता की मीटिंग से दूर बीजेडी का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया तो देंगे वोट, ममता की मीटिंग से दूर बीजेडी का ऐलान

By @dmin
Published: June 15, 2022
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने दिल्ली में आज बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि इसमें उन्होंने कुल 18 दलों को न्यौता दिया है, लेकिन इसमें बीजेडी, टीआरएस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों ने शामिल होने से ही इनकार कर दिया है। एक तरफ टीआरएस ने कांग्रेस को निमंत्रण देने पर न आने की बात कही है तो वहीं बीजेडी और आम आदमी पार्टी ने इसे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी मीटिंग बुलाने को जल्दबाजी करार दिया है। इस बीजेडी का रवैया विपक्ष की चिंताओं को बढ़ाने वाला है और भाजपा को इससे बूस्ट मिल सकता है। दरअसल बीजेडी न ममता की मीटिंग में जाने से इनकार की वजह बताते हुए कहा है कि अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगा।

बीजेडी के एक बयान से बढ़ जाएगी विपक्ष की टेंशन
ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि हम राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कोई फैसला एनडीए के उम्मीदवार को देखने के बाद लेंगे। बीजेडी के सूत्रों ने एनडीए की ओर से चर्चा में चल रहे द्रौपदी मुर्मू के नाम को यदि आगे बढ़ाया जाता है तो फिर हमारे लिए उनका विरोध करना मुश्किल होगा। दरअसल द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं और ओडिशा में ही उनका जन्म हुआ था। यही नहीं वर्ष 2000 में भाजपा और बीजेडी की गठबंधन सरकार में वह ओडिशा की मंत्री भी थीं। ऐसे में राज्य और आदिवासी नेता के नाम पर बीजेडी विरोध नहीं करना चाहेगी।

बीजेडी के समर्थन से जादुई आंकड़े के बेहद करीब होगी भाजपा
यदि बीजेडी की ओर से भाजपा के उम्मीवार को समर्थन दिया जाता है तो फिर उसके लिए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करना आसान होगा। राष्ट्रपति इलेक्शन के गणित की बात करें तो कुल मतों का मूल्य 10,79,206 है। एनडीए को इस चुनाव में जीत के लिए आधे से अधिक मत यानी 5 लाख 40 हजार मूल्य के वोट चाहिए। अकेले भाजपा के पास ही 4,59,414 मूल्य के मत हैं। इसके अलावा उसके सहयोगी दल जेडीयू के वोटों का मूल्य 22,485 है और एआईएडीएमके के वोटों की कीमत 15,816 है। इस तरह एनडीए के कुल वोटों का मूल्य 4,97,715 है।

एनडीए के पास है सिर्फ 43 हजार मूल्य के वोटों की कमी
इस स्थिति में एनडीए के पास सिर्फ 43 हजार मूल्य के वोटों की ही कमी है। बीजेडी की बात करें तो उसके वोटों का मूल्य 31,686 है। वहीं आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के वोटों की कीमत 43,450 है। ऐसे में उसकी ओर से भी समर्थन मिलता है तो एनडीए बेहद आसानी से जीत जाएगा। विपक्ष में जिस तरह से बिखराव की स्थिति है, उससे एनडीए की जीत होना कठिन नहीं लगता है। दरअसल यह चर्चा भी चल रही है कि भाजपा आदिवासी या फिर अल्पसंख्यक समुदाय के किसी नेता को टिकट दे सकती है, जिसका विरोध करना किसी भी दल के लिए मुश्किल होगा।

रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे सीएम साय, बोले- शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा
बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप…. 3 की मौत, एक की हालत गंभीर
सीएम उद्धव के परप्रांतियों पर बयान से सियायत तेज: कांग्रेस नेता रॉय ने राज्यपाल से की शिकायत
Budget-2026-27: साय सरकार का बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: रत्नावली कौशल
Big Breaking : बेरोजगारी भत्ते पर सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा… ट्वीट कर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने कहा, सोनिया-राहुल को कुछ हुआ तो जलेगा देश, पीएम मोदी पर भी बिगड़े बोल; केस दर्ज कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने कहा, सोनिया-राहुल को कुछ हुआ तो जलेगा देश, पीएम मोदी पर भी बिगड़े बोल; केस दर्ज
Next Article मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?