ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जो नई चीज इजाद करें उसका इंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट जरूर लें, यह संपत्ति है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जो नई चीज इजाद करें उसका इंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट जरूर लें, यह संपत्ति है

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
जो नई चीज इजाद करें उसका इंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट जरूर लें, यह संपत्ति है
जो नई चीज इजाद करें उसका इंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट जरूर लें, यह संपत्ति है
SHARE

डा. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 वाणिज्य विभाग के द्वारा इंटलेक्टुअल प्रापर्टी राइट्स विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
दुर्ग। वर्तमान में सबसे बड़ी संपत्ति ज्ञान है। ज्ञान के माध्यम से, रिसर्च के माध्यम से जो नवाचार करते हैं वो आपका इंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट होता है। इसे दर्ज करा लें तो यह आपकी संपत्ति हो जाती है। यदि कोई दूसरा इस नवाचार का उपयोग करें, उसे इसके बदले आपको शुल्क देना होगा। बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों के अपडेट किये जाने के लिए डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 वाणिज्य विभाग के द्वारा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें डॉ राकेश रंजन प्रवीर एसएसआईपीएमटी के द्वारा अतिथि व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा की गई। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ के द्वारा किया। वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अल्पना दुबे के द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य का स्वागत किया गया। प्राचार्य के उद्बोधन के पश्चात डॉ साकेत ने विषय विशेषज्ञ के रूप में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी में समय के अनुसार बड़ा परिवर्तन आया है। वर्तमान में इस प्रकार की संपत्ति का महत्व बढ़ता जा रहा है आज हर वह व्यक्ति जो अपना कोई भी नया अनुसंधान करता है नई वस्तु नई रचना करता है तभी इस संपत्ति हिस्सा है यदि संबंधित व्यक्ति इसको अपने नाम से पंजीकृत करा लेता है तो वह इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी में स्वतरू ही परिवर्तित हो जाती है। फिर कोई भी अन्य व्यक्ति उसे अपना नाम नहीं दे सकता, यदि कोई अन्य व्यक्ति उस वक्त इस रचना का प्रयोग करना चाहता है तो उसे संबंधित व्यक्ति विशेष से निर्धारित राशि का भुगतान करके उसका प्रयोग करने की अनुमति लेनी होती है और यदि कोई व्यक्ति बिना भुगतान करें उसका प्रयोग या निर्माण करेगा तो संबंधित व्यक्ति जिसने इसे अपने नाम से पंजीकृत किया है, अन्य व्यक्ति पर केस दायर कर सकता है। साथ ही इस विषय से संबंधित आईपीओ का इतिहास और वर्तमान नियमावली के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। पूरे व्याख्यान में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी बहुत रुचि दिखाई।

संबंधित विषय पर प्रश्न उत्तर भी होते रहे, जिस पर डॉ साकेत ने बड़े ही रोचक ढंग से हल किये। कार्यक्रम का पूरा संचालन एवं रूपरेखा डॉ दीप्ति बघेल ने किया। अंत में डॉ दुबे ने डॉ साकेत कि व्याख्यान को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए छात्रों को इस ओर आगे बढऩे की सलाह दी और सर का बहुत आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ शीला विजय, श्रीमती मंजू दांडेकर, श्रीमति श्रुति देव, श्री रावत, डॉक्टर चूड़ामणि, कुमारी पूजा, कुमारी सुषमा भी उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन डॉक्टर नीलम गुप्ता के द्वारा किया गया।

विधायक रिकेश सेन ने कार्यालय में “कंबल बैंक” का किया शुभारंभ, पहली खेप में 5 हजार कंबल वितरण
अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर
भिलाई में हेरोइन बेचते तीन गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा का माल बरामद… अमृतसर से जुड़े तार
सीएम साय बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी शक्ति
बड़ी खबर: हार्डकोर नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद बरामद हुआ महेंद्र कर्मा के पीएसओ का एके 47
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में पीएचसी, सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में टीबी का नि:शुल्क इलाज प्रदेश में पीएचसी, सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में टीबी का नि:शुल्क इलाज
Next Article राजस्व नियमों में बदलाव से लगातार अपडेट रहें, न्यूनतम समय में पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई करें राजस्व नियमों में बदलाव से लगातार अपडेट रहें, न्यूनतम समय में पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई करें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?