ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में हेरोइन बेचते तीन गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा का माल बरामद… अमृतसर से जुड़े तार
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में हेरोइन बेचते तीन गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा का माल बरामद… अमृतसर से जुड़े तार

By Mohan Rao Published March 30, 2026
Share
हेरोइन तस्करी के आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन बेचते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मिनी स्टेडियम के पास से इन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 43.14 ग्राम हेरोइन कीमती 8,65,800 रुपए बरामद किया है। साथ ही नगदी 3,640 रुपए व 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों में से एक पंजाब के अमृतसर का निवासी है, जिसे पुलिस दुर्ग में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का हिस्सा बता रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास कुछ युवकों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ (हेरोइन) बिक्री करने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और 3 युवकों को पकड़ा गया। के इनके कब्जे से कुल 43.14 ग्राम हेरोइन, नगदी रकम एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपियों  के खिलाफ धारा 8/21(क), 27(क) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक देवलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक तुलसीराम विझेकर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमुक सिंहा, दिलीप हरदे एवं साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े गए आरोपी

  1. विजय सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी कलेर गुमान, थाना कलसिया, जिला अमृतसर (पंजाब), हाल निवास एचसीएल कॉलोनी तेलहा नाला के पास, वीर नारायण सिंह वार्ड, खुर्सीपार।
  2. मीर नौशाद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 416, जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, थाना वैशाली नगर।
  3. सुरेंद्र क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 457, जवाहर नगर, मुंबई आवास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

  1. हेरोइन 43.14 ग्राम (कीमत 8,65,800 रुपए)
  2. नगदी रकम 3,640 रुपये
  3. 05 नग मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपए)

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao March 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह : सीएम, बोले- आधुनिक तकनीक व संवेदनशीलता नई पुलिसिंग की पहचान  
Next Article अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, सीएम साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?