ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedMP NewsNationalOther

अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर

By Om Prakash Verma Published November 27, 2024
Share
अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर
अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर
SHARE

इंदौर/ इंदौर नगर निगम ने अपने स्वच्छता मिशन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की पहली महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। वंदना ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर सभी प्रदेश व देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। यही नहीं उन्होंने एशियन बॉडीबिल्डिंग में सिल्वर और राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में भी दो बार कांस्य और दो बार रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।

इस अवसर पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए वंदना ठाकुर ने कहा, “स्वच्छता की इस प्रेरक यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं सभी इंदौरवासियों से अपील करती हूं कि अपने शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान दें। अगर हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, तो हमारा इंदौर न केवल स्वच्छता में नंबर 1 बना रहेगा, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा। आइए, स्वच्छता को अपनी आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।”

इंदौर नगर निगम आयुक्त, शिवम वर्मा ने कहा, “वंदना ठाकुर ने न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से एक रोल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इंदौर के स्वच्छता मिशन से उनका जुड़ाव, समस्त शहरवासियों के लिए प्रेरणा है। हम साथ मिलकर इंदौर के स्वच्छता मॉडल को और मजबूती प्रदान करेंगे।”

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों में भी इंदौर अव्वल रहा है। इंदौर को सातवीं बार देश के सबसे साफ शहर का खिताब मिला है। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में यह अवॉर्ड प्राप्त किया था। स्वच्छता के प्रयासों में शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव समेत सभी निगम कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही शहरवासियों की जनभागीदारी ने भी मिशन को सशक्त बनाया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma November 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 44 # 27 November 2024
Next Article Bhilai Breaking : देवभोग पार्लर में चोरी, दुकान के छत की सीट काटकर घुसे चोर…. कैश- मोबाइल के साथ सिगरेट व चॉकलेट पार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?