ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश सेन ने कार्यालय में “कंबल बैंक” का किया शुभारंभ, पहली खेप में 5 हजार कंबल वितरण
Share
Notification Show More
Latest News
कलेक्टर ने जिलेवासियों से खिलौना दान कर बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
September 14, 2026
वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन
September 14, 2026
‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक
September 14, 2026
shreekanchanpath 331 # 14 September 2026
September 14, 2026
जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
September 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश सेन ने कार्यालय में “कंबल बैंक” का किया शुभारंभ, पहली खेप में 5 हजार कंबल वितरण

By Mohan Rao Published December 19, 2025
Share
विधायक रिकेश सेन ने शुरू किया कंबल बैंक
SHARE

दीन दुखियों, बेघर लोगों को ठंड से राहत दिलाएगा कंबल बैंक-रिकेश सेन

भिलाई। गुरू घासीदास जयंती पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों, बेघरों, वृद्धों, दीन-दुखियों को ठंड से बचाने “कंबल बैंक” की शुरूआत हो गई है। विधायक सेन ने बताया कि कई बार जब हम स्टेशन, सड़क किनारे बसे स्टैंड सहित सार्वजनिक जगहों पर बेघर लोगों को ठंड से बचाने गर्म कपड़े वितरण के लिए जाते हैं तो जरूरी नहीं कि जरूरतमंद उस समय मौजूद हों। इसलिए मैंने शांति नगर जीरो रोड स्थित विधायक कार्यालय में कंबल बैंक का आज शुभारंभ व वितरण प्रारंभ किया है। जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंच सके इसलिए बैंक शुरू किया गया। कार्यालय में ऐसे जरूरतमंद पहुंच कर कंबल प्राप्त कर सकेंगे।

गुरु घासीदासजी का मुख्य संदेश “मनखे-मनखे एक समान” है, जिसका अर्थ है सभी मनुष्य बराबर हैं और उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। ठंड की ठिठुरन से बचने कंबल की बहुत ज़रूरत होती है, जिनके पास गर्म कपड़े नहीं हैं और वो खरीदने के लिए सक्षम नहीं, जिनको पारिवारिक आर्थिक सहयोग नहीं होता, एकल रूप से वो गुजर बसर कर रहे हैं उनके लिए वैशाली नगर विधानसभा में कंबल बैंक जरूरी सहारा साबित होगा, उन्हें ठंड से बचाएगा। कंबल उन्हें हाइपोथर्मिया और शीतदंश जैसी गंभीर बीमारियों से बचाएगा, उन्हें शारीरिक गर्मी के साथ भावनात्मक सहारा भी देगा।

उन्होंने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में कंबल बैंक एक सामुदायिक या धर्मार्थ पहल है जिसका उद्देश्य सर्दियों के महीनों में गरीब और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए बैंक से कंबल वितरित करना है। कंबल बैंक से कंबलों को सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। जरूरतमंद निर्धन विधायक कार्यालय कंबल बैंक पहुंच कर कंबल प्राप्त कर सकेंगे। श्री सेन ने बताया कि पहली खेप में बैंक के लिए उन्होंने 5 हजार कंबलों की व्यवस्था की थी। उद्घाटन बाद ही लगभग डेढ़ हजार कंबल का वितरण आज शाम तक किया जा चुका है।

You Might Also Like

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

Mohan Rao December 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Article अग्निवीर भर्ती रैली 2026 : सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी में होगा चयन का महाआयोजन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?