ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्निवीर भर्ती रैली 2026 : सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी में होगा चयन का महाआयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अग्निवीर भर्ती रैली 2026 : सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी में होगा चयन का महाआयोजन

By Poonam Patel
Published: December 19, 2025
Share
अग्निवीर भर्ती रैली 2026
SHARE

एमसीबी। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन सफल अभ्यर्थियों के लिए जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ राज्य में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 के मध्य किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही आगामी चरणों में शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सकीय परीक्षण तथा अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में सम्मिलित होने के पात्र होंगे। ऐसे सभी योग्य अभ्यर्थियों के लिए अब प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक जिला धमतरी स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस भर्ती रैली के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सेना के विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। भर्ती रैली के दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के अंतर्गत कक्षा आठवीं एवं कक्षा दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रैली में केवल वही उम्मीदवार भाग लेने के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

सेना भर्ती कार्यालय ने जानकारी दी है कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, निर्धारित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 0771-2965212 एवं 0771-2965214 संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। भारतीय सेना ने सभी अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के बहकावे में न आने की सख्त सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1423 नए केस…. मौतों का आंकड़ा 3000 के पार
बिलासपुर में बांध में दो किशोर डूबे, जन्मदिन मनाने स्टॉप डैम पर गए थे पांच दोस्त
इंस्पायर अवार्ड के लिए अब तक 53 हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन…. कक्षा छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल
देश में 24 घंटे में मिले 21,822 नए मरीज…. 299 की हुई मौत… सक्रिय मामले अब भी तीन लाख से कम
वंदेमातरम पर सरकार की नई गाइडलाइन : राष्ट्रगान से पहले बजेगा राष्ट्रगीत, वंदेमातरम् के दौरान खड़े रहना अनिवार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक रिकेश सेन ने कार्यालय में “कंबल बैंक” का किया शुभारंभ, पहली खेप में 5 हजार कंबल वितरण
Next Article सुकमा के एसडीओपी पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती… आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?