ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी

By Om Prakash Verma
Published: December 23, 2023
Share
सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी
सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। अखनूर सेक्टर में हुई घुसपैठ की कोशिश के दौरान चार आतंकवादियों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। इस दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। इसके बाद बचे हुए तीन आतंकी अपने साथी का शव घसीटते हुए लेकर सीमा पार भाग गए।

सेना ने दी जानकारी
भारतीय सेना की ‘व्हाइट नाइट कोरÓ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। 22/23 दिसंबर की रात को अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई। आतंकवादियों को एक शव को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार घसीट कर ले जाते हुए देखा गया।

पुंछ में मिले तीन संदिग्ध शव
वहीं जम्मू के पुंछ में मुठभेड़ वाली जगह पर 3 लोगों के संदिग्ध हालात में शव मिले हैं। पुंछ के डिप्टी कमिश्नर चौधरी मुहम्मद यासिन और एसएसपी विनय कुमार मौके पर पहुंच चुके हैं। जम्मू डिवीजन के कमिश्नर रमेश कुमार भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस बीच राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

गुरुवार को हुआ था हमला
बता दें कि गुरुवार को राजौरी/पुंछ में हुए आतंकी हमले में 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। आतंकी हमले में 3 से 4 आतंकवादी शामिल रहे। यह हमला डेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर किया गया। जिस तरह हमले को अंजाम दिया गया है उससे प्रतीत होता है कि आतंकियों ने हमले को अंजाम देने से पहले रेकी की थी और खुद पहाड़ी के ऊपर चले गए और फिर वहां से सेना के दो वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

आतंकियों ने धत्यार मोड़ पर हमला सुनियोजित तरीके से किया क्योंकि अंधा मोड़ और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण इस जगह पर वाहनों की गति धीमी हो जाती है। गुरुवार को धत्यार मोड़ पर जब सेना की गाडिय़ां की रफ्तार धीमी हुईं तो आतंकियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी उस स्थान से भागने में सफल रहे।

यूपी से बिहार तक वक्फ की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा, खड़ी कर दी गईं इमारतें, जीपीएस सर्वे में खुलासा
यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद गोदाम सील
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने रायपुर में कहा- नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई, मार्च 2026 तक कर देंगे सफाया
CG Breaking : अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड, मुख्यमंत्री मितान योजना में जुड़ी नई सेवा… सरकार के चार साल पूरे होने पर मिली नई सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपु र-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ, बोले गुजरात से ओडिशा तक मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6000 के पार एक्टिव केस, छह की मौत कोरोना महामारी की वापसी हो रही है? WHO का दावा- एक महीने में दुनियाभर में 52 प्रतिशत केस बढ़े
Next Article युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?