ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा

By Om Prakash Verma
Published: December 23, 2023
Share
युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा
युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा
SHARE

बंगलूरू (एजेंसी)। कर्नाटक में स्कूलों में हिजाब पहनने और न पहनने को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को स्कूलों में हिजाब पहनने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का एलान किया, जिसकी भाजपा ने कड़ी आलोचना की। कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला शैक्षणिक स्थलों की ‘धर्मनिरपेक्ष प्रकृति’ के बारे में चिंता पैदा करता है।

पहनावा और खाने की पसंद निजी
बता दें, सिद्धरमैया ने शुक्रवार को बताया था कि उन्होंने पहनावे और खाने की पसंद को निजी बताते हुए प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया है।

युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही
इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही है। उन्होंने आगे कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध वापस लेने का मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का फैसला हमारे शैक्षणिक स्थलों की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति को लेकर चिंता पैदा करता है।

ऐसे वातावरण को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण
शिकारीपुरा के विधायक ने कहा, ‘शिक्षण संस्थानों में धार्मिक पोशाक की अनुमति देकर सिद्धरमैया सरकार धार्मिक आधार पर युवाओं के दिमाग को बांटने को बढ़ावा दे रही है, जिससे समावेशी शिक्षा के माहौल में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विभाजनकारी प्रथाओं पर शिक्षा को प्राथमिकता देना और एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है, जहां छात्र धार्मिक प्रथाओं के प्रभाव के बिना शिक्षाविदों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

गंदी राजनीति से बचा सकते थे
कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिद्धारमैया ने कहा है कि वह शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब की अनुमति देंगे। मुख्यमंत्री कम से कम शिक्षण संस्थानों को गंदी राजनीति से बचा सकते थे। अल्पसंख्यक या मुस्लिम समुदाय के किसी भी बच्चे ने हिजाब की मांग नहीं की है, लेकिन सीएम का दावा है कि वह स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में हिजाब की अनुमति देंगे। यह सीएम की मंशा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति है और यह पूरी तरह से फूट डालो और राज करो की प्रथा है जिसका पालन कांग्रेस पार्टी करती है। हम इस कदम की कड़ी निंदा करते हैं।

राज्य में शरिया कानून की स्थापना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने केवल हिजाब पर से प्रतिबंध नहीं हटाया है, बल्कि राज्य में शरिया कानून की स्थापना भी की है। अगर राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन देश में सरकार बनाते हैं, तो इस्लामी कानून लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने हलाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। मैं बिहार के सीएम से भी प्रतिबंध लगाने को कहूंगा। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन जहां-जहां भी होगी वहां इस्लामिक कानून धीरे-धीरे लागू हो जाएगा। हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का भाजपा विरोध करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व रेटिंग पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व – कहा यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गौरव का क्षण
नरेंद्र मोदी और भूटान के पीएम ने किया दूसरे चरण के RuPay कार्ड का शुभारंभ, ऐसे होगा फायदा
Bhilai Breaking : घायल युवक की मौत हुई तब जागी पुलिस, पांच आरोपी गिरफ्तार… चार दिन पहले चाकू मार कर हुए थे फरार
ईएसआईसी लाभार्थियों को राहत: अब निजी अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज
2 अगस्त को खुलेगा स्कूल… रिनोवेशन कार्य में तेजी लाने रिसाली निगम आयुक्त दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी
Next Article रेलवे ने रद्द कर दी दर्जनों ट्रेनें, छत्तीसगढ़ को हैदराबाद, यशवंतपुर व कोचेवली को जोड़ने वाली यह ट्रेनें हुई कैंसिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?