ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह’ लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह’ लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल

By @dmin
Published: September 17, 2020
Share
'राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह' लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल
'राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह' लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल
SHARE

पटना (एजेंसी)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, राजपूत नहीं थे क्योंकि महाराणा प्रताप के वंश से ताल्लुक रखने वाले लोग आत्महत्या नहीं करते हैं। यह बात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अरुण यादव ने कही। उनके इस बयान से विवाद शुरू हो गया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भाजपा ने यादव से बिहार और सुशांत के फैंस से इस जातिवाद टिप्पणी को लेकर माफी मांगने को कहा है।
सहरसा में एक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करते हुए यादव ने बुधवार को कहा, ‘मैं कहता हूं कि वह (सुशांत) राजपूत नहीं थे। कृपया बुरा न मानें लेकिन महाराणा प्रताप के वंश से ताल्लुक रखने वाले राजपूत खुद को रस्सी से नहीं लटका सकते। मुझे दुख है। सुशांत सिंह राजपूत को खुद को रस्सी से नहीं लटकाना चाहिए था। वे राजपूत थे और उन्हें लडऩा चाहिए था। खुद मरने से पहले राजपूत दूसरों को मारते हैं।Ó
विधायक ने कहा कि महाराणा प्रताप न केवल राजपूतों के बल्कि यादवों के भी पूर्वज थे। उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि सुशांत की मौत का मामला चुनाव से पहले राज्य में काफी बड़ा बन चुका है। राज्य में अक्तूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं।
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर राजद विधायक द्वारा दिए गए बयान से ज्यादा विचित्र और शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उनकी मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। विधायक को राज्य के लोगों और सुशांत के प्रशंसकों से माफी मांगनी चाहिए।
राजद विधायक के बयान की निंदा करते हुए भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि राजद नेता और कार्यकर्ता आदतन अपराधी हैं। इसका स्पष्ट उदाहरण लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद की तुलना एक लोटा पानी से किए जाने से मिल जाता है।
आनंद ने कहा कि तेजस्वी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या वे सुशांत सिंह राजपूत, कंगना रणौत और रिया चक्रवर्ती के मुद्दे पर विधायक अरुण यादव और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की बात का समर्थन करते हैं। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें उचित समय पर जवाब देंगे।

Breaking News : बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, आधा दर्जन यात्रियों की मौत, रेस्क्यू जारी
CG Crime : घूसखोर रेंजर गिरफ्तार, रायगढ़ में वन भूमि को आबादी घोषित करने मांगी घूस, एसीबी ने किया गिरफ्तार
कृष्ण कुंज की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब देश और दुनिया में प्रस्तुति देने का मिलेगा महत्वपूर्ण मौका
Bhilai Breaking : आईआईटी भिलाई की छात्रा से डेढ़ लाख की ठगी, क्रेडिड कार्ड अपडेट कराने आया था कॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें किसानों के लिए ला रहे ये तीन 3 बिल क्या बनेंगे मोदी सरकार के गले की फांस? केजरीवाल और फारुख समेत कई दलों ने उठाए सवाल
Next Article situation may be serious दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉकडाऊन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?