ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम भूपेश बघेल ने लू से बचने आवश्यक उपाय करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने लू से बचने आवश्यक उपाय करने के दिए निर्देश

By @dmin
Published: April 22, 2022
Share
SHARE

स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों को ठोस उपाय अपनाने कहा
मनरेगा श्रमिकों पर लू के प्रभाव को कम करने हेतु कार्यस्थल पर छाया और शीतल जल सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभिन्न विभागों ने जारी किए दिशा-निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच लू जैसी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी 24 घंटे के लिए भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों को आवश्यक उपाय अपनाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करने को कहा है।

निर्देश दिए गए हैं कि मनरेगा श्रमिकों पर लू के प्रभाव को कम करने हेतु समस्त प्रयास किये जायें साथ ही कार्यस्थल पर छाया और शीतल जल सुनिश्चित किया जाए। पंचायत भवनों में भी लू से बचने सम्बंधी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ।

वहीं सार्वजनिक स्थानों पर छायादार शेड, शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आज शाम तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों ने मातहत कार्यालयों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने मौसम विभाग की चेतावनी और प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लू को लेकर चिंता जताई है। ऐसी स्थिति में जनसामान्य के स्वास्थ्य पर लू के प्रभाव को देखते हुए लू से बचाव के आवश्यक उपाय करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों ने मातहत विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक मौसम विभाग की ओर से जारी की जाने वाली बुलेटिन को प्रतिदिन समाचार-पत्रों, टीवी न्यूज चैनलों एवं अन्य संचार माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। वहीं सावधानियों से संबंधित प्रचार-प्रसार होर्डिंग व अन्य माध्यमों से करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी सार्वजनिक स्थलों पर छायादार शेड, शीतल पेयजल की व्यवस्था, ओ.आर.एस. व ग्लूकोस की व्यवस्था, फस्र्ट एड बॉक्स (प्राथमिक चिकित्सा उपकरण) की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयों का भंडार, वॉलेंटियर की तैनाती आदि के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं वन्य जीवों, पशु-पक्षियों के लिए भी पीने के पानी की व्यवस्था, वन-अग्नि को रोकने के लिए आवश्यक उपाय, सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण एवं पशुपालकों को लू के प्रभाव से बचाने जनजारूकता कार्यक्रम चलाने के लिए निर्देशित किया गया है।

समर्थन मूल्य से आत्मनिर्भरता तक: किसान हंसराज साहू की मेहनत ने बदली रफ्तार
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
बिंदेश्वरी बघेल महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम, प्रस्तावना का किया वाचन
‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : कल श्री राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास की दी जाएगी संगीतमय प्रस्तुति
सीएम बघेल दूधाधारी मठ पहुंचकर पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजी से हो रहे ग्रामीण विकास से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर तेजी से हो रहे ग्रामीण विकास से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर
Next Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं जनजातीय साहित्य के विकास में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा: राज्यपाल सुश्री उइके

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?